भाकियू का भारत बंद समर्थन, खुली रहीं दुकानें

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जुलूस निकाल भारत बंद का समर्थन किया। इस आंदोलन का असर बाजार पर नहीं पड़ा। बाजारों में दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया लेकिन साथ में चल रही पुलिस फोर्स ने स्थिति को संभाली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:45 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:45 PM (IST)
भाकियू का भारत बंद समर्थन, खुली रहीं दुकानें
भाकियू का भारत बंद समर्थन, खुली रहीं दुकानें

सिद्धार्थनगर : भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जुलूस निकाल भारत बंद का समर्थन किया। इस आंदोलन का असर बाजार पर नहीं पड़ा। बाजारों में दुकानों को बंद कराने का प्रयास किया, लेकिन साथ में चल रही पुलिस फोर्स ने स्थिति को संभाली। जुलूस खेसरहा ब्लाक के सकारपार चौराहा से निकला जो सिद्धार्थनगर के बाजार घूमता हुआ कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। दस सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग की। यहां पर कार्यकर्ताओं ने पंचायत लगाई। सिद्धार्थ तिराहा के पास रेलवे क्रासिग पर कुछ देर के लिए जुलूस रुका। जिससे शहर में जाम की स्थिति बन गई थी।

जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय के नेतृत्व में जुलूस निकला। सकारपार चौराहा की दुकान कुछ देर के लिए बंद हुई, जैसे जुलूस आगे बढ़ा दुकानदारों ने शटर को उठा दिया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के प्रति उदासीन है। किसानों का शोषण हो रहा है। किसान को कानून के दायरे में लाने का विरोध किया जाएगा। उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान हित को देखते हुए पूरे देश में भारत बंद का आयोजन किया गया है। कृषि कानून को वापस लेने के लिए सरकार से वार्ता करने का प्रयास किया गया। लेकिन बात नहीं बनी। जब तक यह कानून नहीं लिया जाता, तब तक किसान धरना, प्रदर्शन व पंचायत आदि करके विरोध जताते रहेंगे। देश में बढ़ रहे महंगाई को रोकने का प्रयास सरकार करे। बेरोजगारी, गरीबी को दूर करने के लिए सही और समुचित योजनाएं बनाई जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य को वापस लिया जाए। पेट्रोल, डीजल व गैस को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। प्रशासन पराली जलाने पर किसानों पर दर्ज मुकदमे को वापस ले। जुलूस बिशुनपुर, गोनहा, गोहर, बांसी, जोगिया होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची।

chat bot
आपका साथी