अपराधों पर अंकुश लगाना बीट पुलिसिंग का उद्देश्य

आम जनमानस के समस्याओं के सकुशल निस्तारण महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने व महिला संबंधी अपराधों को रोकने के उद्देश्य बीट पुलिसिग को बढ़ावा दिया जा रहा है। बीट पुलिसिग का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। शोहरतगढ़ में सीओ प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि अपराध को रोकने के लिए गांवों में चौपाल लगाएं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:42 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:42 PM (IST)
अपराधों पर अंकुश लगाना बीट पुलिसिंग का उद्देश्य
अपराधों पर अंकुश लगाना बीट पुलिसिंग का उद्देश्य

सिद्धार्थनगर ; आम जनमानस के समस्याओं के सकुशल निस्तारण, महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने व महिला संबंधी अपराधों को रोकने के उद्देश्य बीट पुलिसिग को बढ़ावा दिया जा रहा है। बीट पुलिसिग का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। शोहरतगढ़ में सीओ प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि अपराध को रोकने के लिए गांवों में चौपाल लगाएं। अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई करें। लोटन, शोहरतगढ़, इटवा, त्रिलोकपुर थाने में थाना प्रभारी ने कर्मियों को उनके कर्तव्यों की जानकारी दी गई।

शोहरतगढ़ में सीओ प्रदीप कुमार यादव ने कर्तव्य और दायित्व के प्रति सतर्क रहने की नसीहत जवानों को दी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को बीट पुस्तिका पर जानकारी अंकित करने, अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के साथ गणमान्य लोगों से मदद लेने की बात कही। थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ राजेन्द्र बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष ढेबरूआ दिनेश चन्द्र चौधरी,उप निरीक्षक रविकांत मणि त्रिपाठी,राघवेंद्र यादव, नंदा प्रसाद, नरेंद्र तिवारी, रिकू तिवारी, रितेश पांडेय,गौरीश तिवारी, हरिओम कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे। एसओ लोटन अभिमन्यु सिंह ने इसका शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। कहा कि तैनात बीट आरक्षी क्षेत्र में जाकर समस्याओं को सुनें। लोगों को न्याय देने के लिए जो भी जरूरी हो इसे पूरा करें। किसी के साथ हर हाल में अन्याय न होने पाए। कहा कि अपराधियों व हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कार्रवाई होगी। जनता को सुरक्षा प्रदान की जायेगी। बीट प्रभारी मुख्य आरक्षी चन्द्रशेखर, संजय कुमार,मनीष गौड़,राम आसरे यादव, राजेंद्र यादव, संजय सिंह, राजकुमार पांडेय, रामनाथ यादव को रवाना किया। त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष रणधीर मिश्रा व इटवा थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार राय ने बीट प्रभारियों को उनके कर्तव्यों को बताते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देने क्षेत्र में रवाना किया। कहा कि बीट क्षेत्र से संबंधित शिकायतों को बीट प्रभारी देखेंगे। बीट पुलिस अफसर अपने क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार करेंगे।

chat bot
आपका साथी