बाल दिवस पर बच्चों के नाम रहा पूरा दिन

पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती गुरुवार को बाल दिवस के रूप में जगह-जगह मनाया गया। बच्चों ने खूब धमाचौकड़ी की। विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच बच्चों ने पूरा दिन बिताया। स्कूलों में शिक्षकों के साथ स्कूली बच्चों ने अपनी इच्छाओं को साझा किया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:51 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 10:51 PM (IST)
बाल दिवस पर बच्चों के नाम रहा पूरा दिन
बाल दिवस पर बच्चों के नाम रहा पूरा दिन

सिद्धार्थनगर: पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती गुरुवार को बाल दिवस के रूप में जगह-जगह मनाया गया। बच्चों ने खूब धमाचौकड़ी की। विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच बच्चों ने पूरा दिन बिताया। स्कूलों में शिक्षकों के साथ स्कूली बच्चों ने अपनी इच्छाओं को साझा किया। इस मौके पर बच्चों को देश के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी दी गई।

शहर के सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में बाल दिवस का आयोजन हुआ। सामूहिक नृत्य, सोलो सांग, गजल, डांस, आदि कार्यक्रमों के बीच बच्चों को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन व विचारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए छात्रों को पूर्व पीएम के इच्छाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। मनोज, नीलेश, चंद्रप्रकाश, शरद, बेनी, नरसिंह, उमेश, राधेश्याम, विनीता, रिम्पल, सुरैया, पूनम, दीपक आदि मौजूद रहें। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में बाल दिवस समारोह में एसपी विजय ढुल ने हिस्सा लिया। उन्होंने बच्चों को इस राष्ट्रीय पर्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस मौके पर हम सभी को नौनिहालों के लिए सार्थक कदम उठाने की जरूरत है। इसके लिए हम सभी को संकल्पित होना होगा। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य कामाख्या सिंह, आशा शुक्ला, सुनीता गुप्ता, बबिता पांडेय, आतिक खान, उज्ज्वल, श्रेया सिंह, सौरभ त्रिपाठी, आराध्या, महताब, सना, अर्चिता, अंजली चौरसिया आदि मौजूद रहीं।

जगमोहनी स्थित अनाथश्रम पर बाल दिवस पर बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सौ मीटर की दौड प्रतियोगिता में आकाश कुमार प्रथम, अभिषेक द्वितीय, नागेश्वर ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंत्याक्षरी में आकाश, विपिन व अमित को क्रमशड पहला दूसरा व तीसर स्थाना मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे नागेश्वर चौबे ने स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत करते हुए देश के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। विशाल पांडेय, संकटा प्रसाद, मनीष राय, सुनील पाल, नसीमा, अखिलेश, चन्द्रकला, अमर आदि मौजूद रहे। पूरब पड़ाव स्थित चिल्डे्न पब्लिक स्कूल में भी बाल दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार मिडास इंगलिस स्कूल बर्डपुर में बाल दिवस पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बड़े धूम धाम से मनाया गया। सभा का आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय के प्रभारी प्रबंधक राम शरण ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सीएच पाल, प्रिया मिश्रा, विपिन सिंह, अमन मिश्र, पी.सी. शेरपा, अभिनेष श्रीवास्तव, रविन्द्र भारती, अजय कुशवाहा, अमित कौशिक, अबदुल मलिक, साधना वर्मा, काजल उपाध्याय, प्रिया मिश्रा, नेहा पाठक, सरोज मिश्रा, सुष्मिताचौधरी, शालिनी श्रीवास्तव, अंकिता उपस्थित रहे।

पकड़ी प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड उसका बाजार के पकड़ी में स्थित शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या जसमीत कौर ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया। विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों संग अध्यापकों ने भी प्रतिभाग किया।स्पीच,ड्रामा,कल्चरल प्रोग्राम समेत कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था।इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या ने सभी को शुभकामनाएं दी और बताया कि आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था, इसीलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। नायला, आमिना परवीन,शिल्पी पांडेय,शालिनी,प्रीती राय,समृद्धी गोयल,निशा त्रिपाठी, मनीष मालवीय, राधेश्याम,अरबा•ा,फरीदुरह्मान,जाकिर आदि लोग मौजूद रहे।

पकड़ी स्थित श्री विध्याचल प्री स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप ठकुराई ने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया। विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।इस दौरान प्रदीप ने बताया कि नेहरू ने देश के लिए बहुत त्याग किया है।आज का भारत नेहरू की ही देन है।सभी को उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। नूपुर,मनी ठकुराई, शुभम,शिवम आदि लोग मौजूद रहे।

लोटन प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को बाल दिवस के अवसर पर रीड बुक्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनियाडीह के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें किताब पढ़ने के महत्त्व के बारे में बताया गया। बीईओ गोपाल मिश्र, सहसमन्यवक मुक्तिनाथ यादव, राममूरत, टाइगर सिंह आजाद आदि मौजूद रहे। कपिलवस्तु प्रतिनिधि के अनुसार बाल दिवस के मौके पर गुरुवार को कपिलवस्तु स्थित बुद्ध स्तूप एवं बौद्ध बिहार पार्क में स्कूल के बच्चों को भारी भीड़ देखने को मिली। पूरा कपिलवस्तु पार्क स्कूल के बच्चों से भरा रहा।

बांसी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के शिवाजी इंटर कॉलेज में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के तहत सफलता की शुभकामनाओं के साथ बच्चों में विद्यालय परिवार की ओर से कलम का वितरण किया गया। प्रबंधक काका राम राज सिंह ने कहा कि, परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। संचालक सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि, कलम आपके मेहनत का प्रतीक है, उठो, जागो, आगे बढ़ो और लक्ष्य की प्राप्ति तक कभी ना रुको। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामकेवल यादव, के पी सिंह, राजू पाठक सहित सभी अध्यापक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी