नेहरू ने देश को दिखाई तरक्की की राह

पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय पर मनाई। उनके विचारों पर चर्चा करने के साथ ही पार्टी के लोगों ने उनके सपनों के भारत निर्माण का संकल्प दोहराया। पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि पंडित नेहरू ने आजादी के बाद देश को तरक्की के राह पर लाने का काम किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:47 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 10:47 PM (IST)
नेहरू ने देश को दिखाई तरक्की की राह
नेहरू ने देश को दिखाई तरक्की की राह

सिद्धार्थनगर: पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय पर मनाई। उनके विचारों पर चर्चा करने के साथ ही पार्टी के लोगों ने उनके सपनों के भारत निर्माण का संकल्प दोहराया। पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि पंडित नेहरू ने आजादी के बाद देश को तरक्की के राह पर लाने का काम किया। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में एक सशक्त भारत की नींव रखी। आजादी के बाद देश पूरी तरह से संसाधनों के अभाव के साथ ही पूरी तरह से खोखला था। पंडित नेहरू ने देश के विकास को गति देने के साथ ही आधुनिक भारत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्टी के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने पंडित नेहरू के सपनों के भारत के बारे में सभी को जानकारी देते हुए उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। पार्टी से प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ना होगा। इसके लिए हम सभी को पूरे मनोयोग से काम करना होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने भी गोष्ठी में अपने विचार रखे। अभिनय राय, पूर्व विधायक अनिल सिंह, सचिदानन्द पांडेय, दिनेश वर्मा, अतहर अलीम, देवेन्द्र कुमार, कैलाश पंछी, हमीदुल्लाह चौधरी, डॉ बीएन त्रिपाठी, शाहरूख पठान, अशोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी