अयोध्यावासी बालिका ने धरा श्रीराम का रूप
अयोध्यावासी एक चार वर्षीय बालिका ने बुधवार को भगवान श्रीराम का बालस्वरूप धारण कर शोहरतगढ़ कस्बे का भ्रमण किया। उसके वस्त्र व रूप को देख लोग अचंभित हो गए।
सिद्धार्थनगर : अयोध्यावासी एक चार वर्षीय बालिका ने बुधवार को भगवान श्रीराम का बालस्वरूप धारण कर शोहरतगढ़ कस्बे का भ्रमण किया। उसके वस्त्र व रूप को देख लोग अचंभित हो गए। अयोध्या के हनुमानगढ़ी निवासी मनीष गुप्ता की पुत्री शालिनी गुप्ता तीन माह पूर्व शोहरतगढ़ में स्थित ननिहाल गड़ाकुल निवासी व्यवसायी भगवान दास के यहां आई है। लॉकडाउन के कारण वह अयोध्या वापस नहीं लौट सकी। मां सोनी गुप्ता ने बताया कि घर के पास हनुमानगढ़ी मंदिर है। रोजाना सुबह स्नान करने के बाद पिता के साथ वह मंदिर जाती है। लौटने के बाद घर में रामचरित मानस का पाठ करना आदत में शुमार है। मंदिरों में बजने वाले भजन कंठस्थ है। शालिनी गुप्ता ने सन्यासी की वेशभूषा धारण कर हाथ में तीर व धनुष थाम रखा था।