पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता जरूरी : डा. सतीश

स्वछता की दिशा में जागरूक होना आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपने दायित्वों का निर्वहन करके सभी लोग देश के अछे नागरिक होने का उदाहरण पेश करें। प्लास्टिक सभी के लिए खतरनाक है। सरकार द्वारा इसे प्रतिबंधित किया गया है। प्लास्टिक का प्रयोग न करें अब तो जगह-जगह झोले का उत्पाद भी होने लगा है। इसलिए सभी लोग झोले का ही इस्तेमाल करें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:34 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता जरूरी : डा. सतीश
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता जरूरी : डा. सतीश

सिद्धार्थनगर : स्वच्छता की दिशा में जागरूक होना आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपने दायित्वों का निर्वहन करके सभी लोग देश के अच्छे नागरिक होने का उदाहरण पेश करें। प्लास्टिक सभी के लिए खतरनाक है। सरकार द्वारा इसे प्रतिबंधित किया गया है। प्लास्टिक का प्रयोग न करें, अब तो जगह-जगह झोले का उत्पाद भी होने लगा है। इसलिए सभी लोग झोले का ही इस्तेमाल करें।

उक्त बातें बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. सतीश द्विवेदी ने कही। रविवार को कमसार-सुकालाजोत में त्रिपाठी इंटरप्राइजेज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ द्विवेदी को स्मृति चिह भेंट करते हुए उनका सम्मान किया गया। मंत्री ने कहा कि सरकार स्वच्छता की दिशा में महत्वपूर्ण कार्यक्रम चला रही है, नागरिकों को भी इसमें सहयोग हेतु आना होगा। खुनियांव ब्लाक प्रमुख मनोज मौर्या ने मंत्री द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। दीप नारायण त्रिपाठी, संजय सिंह, चंद्रमणि त्रिपाठी, संजीव श्रीवास्तव, रूपक त्रिपाठी, पवन त्रिपाठी, उदय नारायण, राम बरन यादव, सोमई प्रधान, रमेश त्रिपाठी, किशन जायसवाल, फेरई यादव, देवेन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी