श्रीकृष्ण जन्म का मंचन देख आनंदित हुए दर्शक

कस्बा स्थित थाने के सामने रामलीला मैदान पर मां दुर्गा प्रतिमा के पंडाल परिसर में आयोजित रासलीला में वृंदावन से आए कलाकारों का भावपूर्ण अभिनव दर्शकों का मन मोह रहा है। शुक्रवार की रात में कलाकारों ने श्रीकृष्ण के जन्म का सजीव मंचन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 12:59 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 12:59 AM (IST)
श्रीकृष्ण जन्म का मंचन देख आनंदित हुए दर्शक
श्रीकृष्ण जन्म का मंचन देख आनंदित हुए दर्शक

सिद्धार्थनगर : कस्बा स्थित थाने के सामने रामलीला मैदान पर मां दुर्गा प्रतिमा के पंडाल परिसर में आयोजित रासलीला में वृंदावन से आए कलाकारों का भावपूर्ण अभिनव दर्शकों का मन मोह रहा है। शुक्रवार की रात में कलाकारों ने श्रीकृष्ण के जन्म का सजीव मंचन किया। जयकारे की गूंज से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ आरती से हुआ। भजन-कीर्तन के बीच हुई आरती से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। श्रीकृष्ण जन्म की लीला का मनोहारी मंचन किया गया। रोशनी से जगमग मंच पर परंपरागत वेशभूषा में कलाकारों ने अपने अभिनय से प्रभाव छोड़ते हुए दशकों को आनंदित किया। मंचन में दिखाया गया कि कंस अपनी बहन देवकी का विवाह करके उसे ससुराल पहुंचाने जा रहा था, इसी बीच आकाशवाणी होती है कि देवकी का अष्टम पुत्र कंस का वध करेगा। कंस भयभीत हो जाता है और वह देवकी को मारना चाहता है। वह दोनों को कारागार में डाल देता है। कंस एक-एक करके देवकी की छह संतानों का वध कर देता है। जब आठवें पुत्र के रूप में श्रीकृष्ण ने कारागार में जन्म लिया तो वासुदेव रात में ही उन्हें नंदबाबा के घर छोड़ आते हैं। दूसरे दिन नंदगांव में मैया यशोदा के घर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। विकास जायसवाल, ओम छापड़िया, अनिल जायसवाल, पप्पू वर्मा, सुरेंद्र जायसवाल, सत्यम मोदनवाल, शंभूनाथ सोनी, आकाश सोनी, हरिओम सोनी, अंकित सोनी, दीपक सोनी सहित बड़ी संख्या में दर्शक देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे। मूर्ति मिलाप कर हुई प्राण प्रतिष्ठा सिद्धार्थनगर : खेसरहा थाना परिसर में नवनिर्मित हनुमान जी के मंदिर में शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना की गई। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यह विभिन्न मंदिरों से होते हुए बांसी स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर पहुंची। विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। शाम को जागरण का आयोजन भी किया गया। चौकी प्रभारी सकारपार सतीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजीत कुमार सिंह, रामफल चौरसिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी