पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा निकालेगी पदयात्रा

पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने जनसंपर्क अभियान संचालित किया। 22 अक्टूबर को पदयात्रा निकालने की रूपरेखा तैयार की। पदयात्रा भीमापार रेलवे क्रासिग से कलेक्ट्रेट तक निकलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 10:54 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 10:54 PM (IST)
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा निकालेगी पदयात्रा
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा निकालेगी पदयात्रा

सिद्धार्थनगर : पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने जनसंपर्क अभियान संचालित किया। 22 अक्टूबर को पदयात्रा निकालने की रूपरेखा तैयार की। पदयात्रा भीमापार रेलवे क्रासिग से कलेक्ट्रेट तक निकलेगी।

पदयात्रा प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग काफी दिनों से की जा रही है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। नई पेंशन प्रणाली के विरोध में पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। मंडल अध्यक्ष बलवंत चौधरी ने बताया कि पदयात्रा का नेतृत्व जिला महामंत्री करेंगे। संगठन के सदस्यों ने इसके संबंध में शिक्षक व कर्मचारियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। इसे समाप्त नहीं किया जा सकता। जिलाध्यक्ष ब्रजेश शुक्ला, प्रमोद त्रिपाठी, कृष्णा चौधरी, शोभनाथ साहू, हिमांचल दुबे, संजय कर पाठक, आनंद शुक्ला, वीरेंद्र कुमार, गौरव शुक्ला, आशुतोष सिंह, रामसेवक गुप्ता, फूलचंद्र गौतम, रंजना निरंजन, गिरीश चंद्र, वकील अहमद खान, शेषनाथ गुप्ता, पवन मिश्रा, लोकेंद्र सिंह, विनोद चौधरी, देवेंद्र कुमार, विवेककांत, मनोज शर्मा, हिमांशु यादव, आरती चौधरी आदि मौजूद रहे। अटेवा का समर्थन करेगा फार्मासिस्ट एसोसिएशन सिद्धार्थनगर: पेंशन बहाली के मुद्दे पर अटेवा के बैनर तले चलाए जा रहे आंदोलन को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन अपना समर्थन देगा। हर संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया गया है। 22 अक्टूबर को जिले में पूरी ताकत के साथ पद यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा. योगेंद्र प्रसाद यादव, जिला मंत्री डा. गोविद प्रसाद ओझा ने संयुक्त रूप से सोमवार को दी। जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर सरकार बजट का रोना रोती है। जिला मंत्री ओझा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर अटेवा के आंदोलन में सभी विभागों के कर्मचारियों को सक्रिय भूमिका निभाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी