राम राज्य आते ही चहुंओर छाई खुशहाली

कथावाचक ने कहा कि उधर श्रीराम के राज्याभिषेक को लेकर पूरी अयोध्या वासी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इधर रानी कैकेयी कोप भवन में चली जाती है जहां पर महाराज दशरथ से महारानी कैकेयी ने दो वरदान मांगे। जिनमें राम को 14 वर्ष का वनवास व बेटे भरत को राज्य। इतना सुनते ही राजा मूर्छित हो गए। होश में आने पर महारानी के पैर पकड़ कर बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 10:40 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 10:40 PM (IST)
राम राज्य आते ही चहुंओर छाई खुशहाली
राम राज्य आते ही चहुंओर छाई खुशहाली

सिद्धार्थनगर: परसपुर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में राम कथा चल रही है। शनिवार की रात कथा वाचक आलोकानंद शास्त्री ने राम वन गमन से लेकर रावण वध और राम राज्याभिषेक तक की कथा का वर्णन किया। श्रद्धालु कथा के आनंद में डुबकी लगाते रहे।

कथावाचक ने कहा कि उधर श्रीराम के राज्याभिषेक को लेकर पूरी अयोध्या वासी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इधर रानी कैकेयी कोप भवन में चली जाती है, जहां पर महाराज दशरथ से महारानी कैकेयी ने दो वरदान मांगे। जिनमें राम को 14 वर्ष का वनवास व बेटे भरत को राज्य। इतना सुनते ही राजा मूर्छित हो गए। होश में आने पर महारानी के पैर पकड़ कर बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रहीं। इसकी जानकारी जब राम को हुई तो वह वनवास जाने के लिए तैयार हो गए। माता सीता, लक्ष्मण भी राम के साथ जाने की जिद करने लगे। श्रीराम ने उन्हें मना किया लेकिन उनके बार-बार आग्रह के बाद उन्हें भी बनवास साथ लेकर माता-पिता से विदा हुए। जहां उनकी मित्रता निषादराज गुह से हुई। जिसके बाद माता सीता का रावण छल से हरण कर लेता है। जिससे युद्ध हुआ, जिसमें धर्म की विजय हुई। प्रभु श्री राम ने रावण समेत पूरे राक्षस समुदाय का वध किया । वापस आने पर श्री राम का अयोध्या में राज्याभिषेक किया गया । जिस पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की और महिलाओं ने मंगल गीत गाए। सतीश मिश्रा, मकरध्वज शुक्ला, राम अभिलाष शुक्ला, दिलीप पाण्डेय उर्फ छोटे, प्रदीप शुक्ला, बब्बू यादव, विक्की पाल, धर्मराज यादव, राकेश पाल, महेंद्र शुक्ला, महेश शुक्ला, राधेश्याम, लवकुश पाल, ज्ञानदास ,अमित, अरविद, प्रदीप पाण्डेय, आज्ञाराम यादव,राम कपिल, दयाराम, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी