नपा की गोशाला में चारे का संकट, मर रहे पशु

निषाद नगर वार्ड स्थित नगर पालिका के कान्हा गोशाला में चारे का संकट है। भूखे से पशुओं के मरने का सिलसिला जारी है। ईओ ने अपने किसी चहेते को चारा उपलब्ध करवाने का बैंक डोर से टेंडर दे दिया है। जिससे यहां चारा खरीद में घोटाला हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 11:21 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 11:21 PM (IST)
नपा की गोशाला में चारे का संकट, मर रहे पशु
नपा की गोशाला में चारे का संकट, मर रहे पशु

सिद्धार्थनगर : निषाद नगर वार्ड स्थित नगर पालिका के कान्हा गोशाला में चारे का संकट है। भूखे से पशुओं के मरने का सिलसिला जारी है। ईओ ने अपने किसी चहेते को चारा उपलब्ध करवाने का बैंक डोर से टेंडर दे दिया है। जिससे यहां चारा खरीद में घोटाला हो रहा है।

इस गोशाला में 220 बीस पशु होने की बात बोर्ड की बैठक में नगर पालिका ईओ ने कही थी। वर्तमान में इतने पशु यहां नही है। हरा चारा तो दूर सूखे चारे का भी अभाव बना हुआ है। 15 दिनों के अंदर से 35 से 40 पशु काल के गाल में समा चुके हैं। जिन्हें चोरी छिपे बिना पोस्टमार्टम कराए दफना दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के नामित सभासद संतोष त्रिपाठी ने इसकी शिकायत तहसीलदार से की है। जिसमें उन्होंने मांग किया है कि दफनाए गए पशुओं को खुदवा कर उनका पोस्टमार्टम कराया जाए, ताकि पशुओं की मौत कारणों स्पष्ट हो सके।

तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि गोशाला में चारा अभाव व पशुओं के मरने का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। इसकी जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

भव्य होगा हिदू समरसता भोज

हिदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में रविवार को नगर के चंगेरा पैलेस में आयोजित होने वाले हिदू समरसता भोज ( खिचड़ी ) की तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। हियुवा कार्यकर्ता 15 दिनों से भव्य रूप देने में लगे हुए थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि सदर विधायक श्याम धनी राही होंगे। यह जानकारी हियुवा जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने शनिवार को दी।

chat bot
आपका साथी