बच्चों ने निकाली यात्रा, दिया देशभक्ति का संदेश

देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती विद्या मंदिर लोटन बाजार में स्वतंत्रता अमृत महोत्सव मनाया गया। कस्बे में भारत माता की रैली निकाली गई। देश को आजाद कराने में प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 10:10 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 10:10 PM (IST)
बच्चों ने निकाली यात्रा, दिया देशभक्ति का संदेश
बच्चों ने निकाली यात्रा, दिया देशभक्ति का संदेश

सिद्धार्थनगर : देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती विद्या मंदिर लोटन बाजार में स्वतंत्रता अमृत महोत्सव मनाया गया। कस्बे में भारत माता की रैली निकाली गई। देश को आजाद कराने में प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया गया।

रथ यात्रा के शुभारंभ के पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य विरेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि देश की अखंडता बनाए रखने के लिए सभी को ध्यान रखना चाहिए। आपसी मतभेद से नुकसान होता है। अंग्रेज ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से हमारे देश में आए। देश के लोगों को आपस में लड़ाकर हमारे देश पर हुकूमत किया। इसे आजाद कराने के लिए हजारों वीर सपूतों को बलिदान देना पड़ा। इनके त्याग से हमें आजादी मिली। जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। हमें ऐसे सपूतों को हमेशा याद रखना चाहिए। दिनेश कुमार पांडेय, द्रृगनारायन सिंह, रामविलास यादव,दुर्गेश मद्धेशिया,शिवम विश्वास, कामेश्वर मिश्रा, डा.हरीराम सिंह, शिवेंद्र तिवारी, गादर नेता, परशुराम यादव, रामसुभग,रामकेवल आदि मौजूद रहे। अमृत महोत्सव के तहत बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी सिद्धार्थनगर: सरस्वती विद्या मंदिर एवं खेतान बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने शनिवार को प्रभातफेरी निकालकर देश भक्ति के नारे लगाए। रैली खेतान बालिका विद्यालय से निकलकर भारतमाता चौक, बुधई स्मारक, गोलघर होते हुए खेतान विद्यालय पहुंची। जहां गोष्ठी का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय क्षेत्र प्रचारिका शशि ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर शुरू हुआ आजादी का अमृत महोत्सव स्वावलंबन की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय नैतिकता,महिला सशक्तिकरण, युवाओं में देश भक्ति जागृत करना राष्ट्र हित में हैं। युवा ही देश का भविष्य है। राष्ट्र की रक्षा के लिए हम सभी को चितन करना चाहिए।

राष्ट्रीय सेविका समिति की संयोजिका दीपिका शाह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना होगा। युवा वर्ग अपने पथ से विचलित न होने पाएं इसके लिए अभिभावकों व माता पिता को चितन करना होगा। अपने प्राणों की आहुति देने वाले महापुरुषों की याद में अनेक आयोजन कराते रहना चाहिए। इससे युवाओं में देशप्रेम की भावना जागृत होती है। इस दौरान प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, अंजू मिश्रा, सौरभ गुप्ता, गोपी रूंगटा, कविता, अंजू चौहान, संतोष मिश्रा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी