चौबीस घंटे में हो सकती भारी बारिश

अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम को देखते हुए घरेलू एवं कृषि कार्य करना सुनिश्चित करें।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:02 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:02 PM (IST)
चौबीस घंटे में हो सकती भारी बारिश
चौबीस घंटे में हो सकती भारी बारिश

सिद्धार्थनगर : अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि मौसम को देखते हुए घरेलू एवं कृषि कार्य करना सुनिश्चित करें।

इधर तीन दिनों से मौसम बारिश वाला बना हुआ है। अगले पांच दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। तापमान में भारी गिरावट के चलते जनमानस को गर्मी से राहत मिली है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल मानसून पहले आ पहुंचा है। जनपद में मानसून की बारिश 13 जून से हो रही हैं। जबकि विगत वर्ष यहां मानसून 20 जून को पहुंचा था। तापमान में अभी तीन और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट होने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस बना रहा। आगामी पांच दिनों में अधिकतम तापमान 26 से 31 व न्यूनतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। पूर्वा हवा 10 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलेगी। हवा में अधिकतम आद्रता 75 फीसद तक रहने की संभावना है। किसान बरतें सतर्कता

मौसम को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के मौसम विज्ञानियों ने किसानों को सतर्क किया है। कृषि विज्ञानी डा. एसएन सिंह ने कहा कि किसान सब्जियों के खेत में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। पशुपालन विभाग के विज्ञानी डा. डीपी सिंह ने किसानों को सलाह दी है कि मानसून की बारिश को देखते हुए पशुशाला के अंदर और आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। पशु को मच्छर से बचाने के लिए शाम को समुचित प्रबंध करें। उनके चारा-पानी की व्यवस्था भी सुदृढ़ बनाएं।

chat bot
आपका साथी