किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगा कृषि बिल

क्षेत्र के धोबहा में रविवार विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को किसान बिल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विधायक ने बिल की बारीकियों के बारे में बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास कृषि विधेयक किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:56 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 09:56 PM (IST)
किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगा कृषि बिल
किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगा कृषि बिल

सिद्धार्थनगर : क्षेत्र के धोबहा में रविवार विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को किसान बिल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विधायक ने बिल की बारीकियों के बारे में बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास कृषि विधेयक किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होगा। सभी को इसे समझने व जानने की जरूरत है। जन चौपाल में नयनगर के लोगों ने जलनिकासी न होने की समस्या उठाई। विधायक ने ब्लाक के जेई को जलनिकासी का प्रबंध कराने को कहा। राजपुर निवासी जवाहर ने शिकायती पत्र देकर कहा गांव राप्ती नदी के किनारे बसा है। बिजली चार दिन से नहीं आ रही है। विधायक ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। धोबहा के एक दर्जन लोगों ने प्रार्थनापत्र दिया कि उनकी बिजली मुफ्त कनेक्शन योजना में जोड़ी गई। एक सीएफएल बल्ब जलता था और अब 25 हजार रुपये का बिल आ गया है। विधायक ने विभाग को गड़बड़ी दुरुस्त कराने के लिए निर्देश दिया। विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम किसानों के साथ खड़े हैं। वासुदेव, संजय मिश्रा, राममूरत यादव, राजेंद्र धुरिया, मदन सिंह, गोपाल, श्यामसुंदर, ओमप्रकाश चौहान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी