किशोरी को भगाने में दो युवक गिरफ्तार

खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को भगाने के आरोप में विकास पुत्र धर्मेन्द्र व पंकज पुत्र राजेन्द्र निवासी नासिरगंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विकास का किशोरी से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों बुधवार रात को घर से भाग निकले।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:23 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:23 PM (IST)
किशोरी को भगाने में दो युवक गिरफ्तार
किशोरी को भगाने में दो युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर : खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को भगाने के आरोप में विकास पुत्र धर्मेन्द्र व पंकज पुत्र राजेन्द्र निवासी नासिरगंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विकास का किशोरी से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों बुधवार रात को घर से भाग निकले। जिसके बाद किशोरी के स्वजन दोनों आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर दिए। पुलिस बिना मुकदमा पंजीकृत किए आरोपितों की तलाश में जुटी थी कि शुक्रवार सुबह महुआ चौराहे के पास से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि अभियोग दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, तहरीर सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के डोहरिया खुर्द में लगी आग में मां-बेटे की मौत को मायके के स्वजन बेटी को पेट्रोल डालकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गड़ाकुल निवासी सोनू मद्धेशिया ने तहरीर में कहा कि बुधवार को डेहरिया गांव में आग में झुलस कर बहन प्रियंका व पांच वर्षीय भांजे विराट की मौत हो गई थी। दिए गए तहरीर में कहा गया है कि मेरे बहनोई आए दिन बहन को मारता पीटता था। घटना के दिन बहन का पति व ससुर उसके ऊपर पेट्रोल डाला कर जला दिया है। एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। बार्डर एरिया में पुलिस ने चलाया जांच अभियान सिद्धार्थनगर: पुलिस ने शुक्रवार को बार्डर एरिया से जुड़े थाना क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। पगडंडियों व दुरूह रास्तों से आवाजाही करने वालों को चेक किया गया। बिना काम के घूम रहे लोगों को चेतावनी दी गई। मोहाना पुलिस ने ककरहवा बार्डर के सीमाई इलाकों में जांच अभियान चलाया। अनावश्यक घूम रहे युवाओं, बिना नंबर प्लेट व तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाने वालों को चेक किया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि पगडंडी रास्तों पर विशेष चेकिग की गई। अब लगातार जांच अभियान जारी रहेगा। लोटन थाना क्षेत्र के बार्डर एरिया से जुड़े कस्बे एवं गांवों में जांच की गई। कपिलवस्तु पुलिस ने भी जांच अभियान चलाया। संदिग्धों की चेकिग की।

chat bot
आपका साथी