20 लाख जीतकर अभय ने बढ़ाया जनपद का मान

कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित चर्चित शो द विग पिक्चर में अभय सिंह ने अपनी योग्यता और प्रतिभा के दम पर 20 लाख रुपये जीत कर जनपद का मान बढ़ाया है। लाइफ लाइन लेने के कारण उनकी धनराशि का 25- 25 फीसद हिस्सा अर्जुन चौधरी (गाजियाबाद) एवं रिद्धिमा शुक्ला (भोपाल) को शो के नियमानुसार खाते में चला गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:22 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 11:22 PM (IST)
20 लाख जीतकर अभय ने बढ़ाया जनपद का मान
20 लाख जीतकर अभय ने बढ़ाया जनपद का मान

सिद्धार्थनगर: कलर्स टीवी चैनल पर प्रसारित चर्चित शो 'द विग पिक्चर' में अभय सिंह ने अपनी योग्यता और प्रतिभा के दम पर 20 लाख रुपये जीत कर जनपद का मान बढ़ाया है। लाइफ लाइन लेने के कारण उनकी धनराशि का 25- 25 फीसद हिस्सा अर्जुन चौधरी (गाजियाबाद) एवं रिद्धिमा शुक्ला (भोपाल) को शो के नियमानुसार खाते में चला गया। उनके खाते में 10 लाख रुपये मिला है। इस पैसे से वह अपनी बहन की शादी करेंगे। यह शो कलर्स टीवी पर 16 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ। शनिवार-रविवार को अभय सिंह ने इस प्रतियोगिता में चयनित होकर मुंबई में हिस्सा लिया। इस शो को फिल्म के मशहूर कलाकार रणवीर सिंह ने संचालित कर रहे थे।

विजेता बने सिंह जनपद के उसका ब्लाक के गांव ऊंचहरिया (सोहांस) के बहुत ही सामान्य परिवार से हैं। रहने के लिए एक छोटा सा घर और जीवन यापन के नाम पर कृषि कार्य के लिए थोड़ी सी भूमि है। पिता बृजेंद्र बहादुर सिंह बिजली विभाग में प्राइवेट कर्मचारी थे। जिनका निधन सन 2008 में हो गया। मां शीला सिंह व दो बहनें प्रीति सिंह एवं अनुभा सिंह के पालन- पोषण की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गया। पिता के निधन पर मौसा महेंद्र सिंह वह बड़ी बहन के पति राहुल सिंह ने लगातार परिवार का हौसला बढ़ाया। परिवार को सहयोग किया। कठिन परिस्थितियों में अभय सिंह शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे। छोटे बच्चों को कोचिग पढ़ा कर अपने परिवार का खर्च चलाते हैं। सिविल सर्विसेज की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने बलरामपुर जनपद से एमएससी की पढ़ाई पूरी की। डीएलएड कर चुके हैं। शो के दौरान पारिवारिक परिस्थितियों को सांझा करते हुए अभय सिंह ने कहा कि पिता के निधन के बाद मां हम तीनों भाई बहनों में किसी एक को ही पढ़ा सकती थीं। मेरी दोनों बहनों ने अपनी पढ़ाई से समझौता करके मुझे पढ़ाने का निर्णय लिया। वह जो कुछ भी हैं अपनी मां और दोनों बहनों के बदौलत हैं। शो के दौरान मार्मिक पारिवारिक परिस्थितियों को सुनकर अभिनेता रणवीर सिंह सहित मौजूद दर्शक भावुक नजर आए। बेसिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्विवेदी, विधायक श्यामधनी राही विकास पाण्डेय 'वत्स',विवेक सिंह, विशाल सिंह, अभिषेक सिंह, अनिल सिंह, विनय सिंह, अमर सिंह, सचिन श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार, यशेंद्र, अजय, रामू गोंड, गिरिजेश शर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी है।

chat bot
आपका साथी