सशक्त नारी ही मजबूत राष्ट्र की पर्याय : डा.विजेता

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति योजना में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महिला व बालिकाओं को जागरूक किया गया। आनलाइन व्याख्यान का आयोजन हुआ। सात दिवसीय आनलाइन व्याख्यान माला व ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:53 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:53 PM (IST)
सशक्त नारी ही मजबूत राष्ट्र की पर्याय : डा.विजेता
सशक्त नारी ही मजबूत राष्ट्र की पर्याय : डा.विजेता

सिद्धार्थनगर : सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति योजना में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। महिला व बालिकाओं को जागरूक किया गया। आनलाइन व्याख्यान का आयोजन हुआ। सात दिवसीय आनलाइन व्याख्यान माला व ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर लगाया।

शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में विधि संकाय के डा. विजेता दुआ ने कहा कि महिला व बालिकाओं के सुरक्षा व सम्मान को लेकर सबसे पहले परिवार और उसके बाद शिक्षण संस्था का दायित्व आता है। इनके स्वावलंबन को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। जब तक महिलाओं के अंदर स्वयं के प्रति सम्मान व स्वावलंबन के लिए जागरूकता की भावना नहीं जागृत होगी, तब तक उन्हें उनका वास्तविक सम्मान नहीं मिल सकता। सशक्त नारी ही मजबूत राष्ट्र की पर्याय होती हैं। इसलिए राष्ट्र के विकास और उत्थान में यह बहुत आवश्यक है कि उस राष्ट्र की नारी आत्मगौरव और आत्मविश्वास से अभिभूत हो। ऐसे सशक्त समाज ही आज के आधुनिक चुनौतियों का सामना करते हुए राष्ट्र को परम वैभव दिला सकता है। जागरूक समाज किसी भी राष्ट्र की उन्नति का आयाम प्रस्तुत करता है। मिशन शक्ति में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। मिशन शक्ति प्रकोष्ठ की संयोजक डा. नीता यादव ने कहा प्रदेश सरकार ने महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाने के लिए कार्यक्रम शुरू किया है। छात्राओं का प्रशिक्षण एक सप्ताह तक चलेगा। पहले दिन प्रशिक्षक आदित्य जायसवाल ने सुरक्षा के उपाय बताए। डा. सुनीता त्रिपाठी, डा. दिनेश प्रसाद आदि मौजूद रहे। सात को लगेगी लोक अदालत सिद्धार्थनगर: सात मार्च को कचहरी परिसर में वृहद लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। आठ मार्च से महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला पखवारा दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। उक्त जानकारी प्रभारी सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण देवेंद्र कुमार प्रथम ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी