बारिश के चलते लक्ष्य से दूर रहा वृहद टीकाकरण अभियान

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक दिवसीय कोरोना वृहद टीकाकरण अभियान का संचालन किया। बारिश के कारण विभाग लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर सका। सुबह केंद्रों पर लोगों की उपस्थिति नगण्य रही। दोपहर के बाद टीकाकरण के लिए आए लोगों की लंबी लाइन लगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:46 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:46 PM (IST)
बारिश के चलते लक्ष्य से दूर रहा वृहद टीकाकरण अभियान
बारिश के चलते लक्ष्य से दूर रहा वृहद टीकाकरण अभियान

सिद्धार्थनगर : स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक दिवसीय कोरोना वृहद टीकाकरण अभियान का संचालन किया। बारिश के कारण विभाग लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर सका। सुबह केंद्रों पर लोगों की उपस्थिति नगण्य रही। दोपहर के बाद टीकाकरण के लिए आए लोगों की लंबी लाइन लगी। विभाग ने 60 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया था। 40689 लोगों ने टीका लगवाया। शाम सात बजे तक टीकाकरण चला।

वृहद विशेष टीकाकरण अभियान संचालित हुआ। टीकाकरण के 216 सत्र आयोजित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम को टीका लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अन्य विभाग के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। यह टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट लेते रहे। फीडिग के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को लगाया गया था। स्वास्थ्य विभाग के पास दो हजार टीके पहले से मौजूद रहा। इसके अलावा नए अभियान में 58 हजार और टीका मिला। सीएमओ डा. संदीप चौधरी ने बताया कि बारिश के कारण शुरूआत में टीकाकरण की गति धीमी रही। दोपहर के बाद इसने तेजी पकड़ी। कोरोना से बचाव को लेकर लोगों में जागरूकता आई हैं। जल्द ही फिर से वृहद अभियान संचालित किया जाएगा। बूड़ा केंद्र पर दो सौ लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका सिद्धार्थनगर : टीकाकरण के महाकुंभ अभियान में शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा में पहली बार बूथ बनाया गया। सीएचसी प्रभारी डा. सुबोध चंद्रा के साथ स्वास्थ्य टीम ने वैक्सिनेशन का कार्य किया। करीब दो सौ लोगों को टीका लगा। जिसमें शिवजी स्काउट दल एवं रानी लक्ष्मीबाई गाइड कंपनी का विशेष सहयोग रहा। शाम तक करीब दो सौ महिला एवं पुरुष को कोविड-19 की वैक्सीन लगाया गया। प्रभारी डा. सुबोध चंद्रा ने बताया कि वैक्सिनेशन के लिए स्काउट के छात्रों ने गांव में लोगों को जागरूक करते हुए टीकाकरण लगवाया। इस तरह का सहयोग सभी का रहना चाहिए। कोरोना का एक मात्र उपचार टीकाकरण ही है। ग्राम प्रधान भवानी शंकर शुक्ल ने एक-एक ग्रामीणों को सहेजते हुए बूथ तक पहुंचाने का प्रबंध किया था। जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार, सुरेश, विन्द्रवती, सीमा, अनिता, उपेंद्र, रामकरन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी