पुलिस व बैंककर्मियों समेत 27 पॉजिटिव

लखनऊ मेडिकल कालेज से गुरुवार को 1325 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। 1298 की रिपोर्ट निगेटिव मिली। पुलिस व बैंककर्मियों समेत 27 पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव केस की संख्या 2998 पहुंच गई है। 351 एक्टिव केस है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:43 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 10:43 PM (IST)
पुलिस व बैंककर्मियों समेत 27 पॉजिटिव
पुलिस व बैंककर्मियों समेत 27 पॉजिटिव

सिद्धार्थनगर : लखनऊ मेडिकल कालेज से गुरुवार को 1325 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। 1298 की रिपोर्ट निगेटिव मिली। पुलिस व बैंककर्मियों समेत 27 पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव केस की संख्या 2998 पहुंच गई है। 351 एक्टिव केस है। 2616 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 30 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 106388 लोगों की जांच की है। 1709 की रिपोर्ट आनी शेष है।

सीएमओ डा. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस लाइन में दो पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। दोनों आरक्षी हैं। यह छुट्टी से वापस लौटे थे, नियम के अनुसार इन्हें क्वारंटाइन करते हुए कोरोना जांच कराई गई। पॉजिटिव मिलने पर आइसोलेट कराया गया है। एसबीआइ बांसी में भी दो बैंक कर्मी पॉजिटिव मिले हैं। जनपद न्यायालय परिसर में भी एक संक्रमित मिला है। नौगढ़ ब्लाक के तेतरी बाजार व सरोजनीनगर में एक-एक मरीज मिले हैं। शोहरतगढ़ के चिल्हिया में चार, छितनिया में दो, कस्बा, पल्टा देवी, सिरसिया, महदेवा नानकार, बांसी के बेलसड़, बर्डपुर के अहिरौला, डुमरियागंज के कस्बा, इंदिरानगर, खेसरहा के टिकरी पकड़िया, झुड़िया, लोटन के बिलौरी, मिठवल के श्रीवास्तव कालोनी और उसका बाजार के तिघरा बाजार में एक-एक संक्रमित मिले हैं।

chat bot
आपका साथी