सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहीं महिलाएं : डीएम

मिशन शक्ति अभियान का प्रथम चरण सोमवार को पूरा हो गया। इस दौरान लोहिया कला भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि परिजनों को बेटी-बेटे के भावनाओं को समझने की जरूरत है। आज समाज में महिलाओं का योगदान कम नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:15 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 10:41 PM (IST)
सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहीं महिलाएं : डीएम
सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रहीं महिलाएं : डीएम

सिद्धार्थनगर: मिशन शक्ति अभियान का प्रथम चरण सोमवार को पूरा हो गया। इस दौरान लोहिया कला भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि परिजनों को बेटी-बेटे के भावनाओं को समझने की जरूरत है। आज समाज में महिलाओं का योगदान कम नहीं है। समाज हो या आफिस, महिलाएं हर क्षेत्र में अपने कार्य को बखूबी निभा रही हैं। कोविड-19 महामारी में उत्कृष्ट कार्य करने में आशा, आंगनबाड़ी, लेखपाल, शिक्षक, सफाई कर्मचारी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 114 महिलाओं को विशिष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि नारी शक्ति हमारे संस्कृति की धरोहर हैं, हमें इसे समाप्त नहीं करना है। हर युग में नारी का सम्मान रहा है, हमें भी इसका सम्मान करना चाहिये। महिला सुरक्षा के लिए 1090, 181, 1076, 112, 1098, 102, 108 हेल्पलाइन नम्बर चलाया जा रहा है। समस्या होने पर इन नंबरों पर काल करके मदद ली जा सकती है। एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सदैव तत्पर है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। इसे रोकने में समाज का सहयोग जरूरी है। एडीएम सीताराम गुप्ता, एएसपी मायाराम वर्मा, जिविनि अवधेश नारायन मौर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी डाक्टर राहुल गुप्ता, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी एजाजुल हक, जिला प्रोवेशन अधिकारी विनोद राय, महिला कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे। संचालन रितेश पाण्डेय ने किया।

इन्हें मिला सम्मान

जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया उनमें 28 आशा एवं संगिनी, 15 आंगनबाडी कार्यकर्ता,पांच-पांच महिला किसान,लेखपाल, महिला ग्राम विकास अधिकारी व शिक्षक, 14 महिला सफाईकर्मी, खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच महिला खिलाड़ी, सात टापर्स छात्राएं, 15 अध्यापिकाएं, मेरी उड़ान आनलाइन की 10 विजेता छात्राएं शामिल रहीं।

chat bot
आपका साथी