डुमरियागंज में शीघ्र बनेगा 10 बेड का कोविड अस्पताल

गुरुवार को उचाधिकारियों से मिले निर्देश के क्रम में एसडीएम त्रिभुवन ने विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ सीएचसी सिरसिया का निरीक्षण किया। यहां 10 बेड वाले आक्सीजन अस्पताल की संभावना तलाशी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 07:00 AM (IST)
डुमरियागंज में शीघ्र बनेगा 10 बेड का कोविड अस्पताल
डुमरियागंज में शीघ्र बनेगा 10 बेड का कोविड अस्पताल

सिद्धार्थनगर : गुरुवार को उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के क्रम में एसडीएम त्रिभुवन ने विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ सीएचसी सिरसिया का निरीक्षण किया। यहां 10 बेड वाले आक्सीजन अस्पताल की संभावना तलाशी गई। डीएम और सीएमओ भी शुक्रवार को स्थानीय तहसील का दौरा कर व्यवस्था कहां की जाए इसके लिए मंत्रणा करेंगे। विधायक डुमरियागंज की पहल पर प्रशासन इस दिशा में सक्रिय हुआ है।

एसडीएम ने बताया कि कोविड संक्रमण रोकने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। अध्यापक जो एंटी कोरोना गुरु हैं उन्हें कोविड कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। जो घंटे दो शिफ्ट में कार्य करेंगे। प्रत्येक पाली में 10-10 टीचर होंगे। यह लोगों को टीकाकरण के बारे में प्रेरित करेंगे और संपर्क करने वाले लोगों की समस्या सुलझाएंगे। होम डिलीवरी सिस्टम तथा प्रचार करने के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत में 1-1 वाहन जन सहयोग से चलाया जाएगा। जो गांव में लोगों को सस्ती सब्जी खाद्यान्न आदि उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए 25 वाहन लगाए जा रहे हैं। क्वारंटाइन सेंटरों के लिए तहसील डुमरियागंज में सामुदायिक किचन तथा खाद्यान्न बैंक बनाया गया है। क्षेत्र में 62 कंटेनमेंट जोन हैं। जिसे बांस बल्ली से बंद कराते हुए सैनिटाइजेशन कार्य सुनिश्चित किया गया है। ग्राम स्तर पर निगरानी समितियों को सक्रिय किया गया है जिससे लोगों को संक्रमण के विषय में जागरूक किया जा सके। कोटेदारों को विशेष हिदायत दी गई है कि समय पर खाद्यान्न वितरण करें। किसी प्रकार की शिकायत मिली तो मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। हर स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधा उपलब्ध है, लोग पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने निजी चिकित्सकों से भी सहयोग की अपील की है।

निर्माणाधीन भवन की धीमी प्रगति देख प्राचार्य ने जताई नाराजगी सिद्धार्थनगर :निर्माणाधीन माधव प्रसाद त्रिपाठी स्मारक राजकीय मेडिकल कालेज के प्रथम प्राचार्य डा. सलील कुमार श्रीवास्तव व वित्त नियंत्रक के रूप में वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्राचार्य इससे पहले राजर्षि दशरथ स्वायतशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अयोध्या में तैनात रहे। इन्होंने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से मोबाइल पर वार्ता की। निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई। संस्था के अधिकारी व कर्मचारियों के संग नियमित बैठक कर रोजाना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।

प्राचार्य को कार्यदायी संस्था के कर्मियों ने बताया कि सभी अधिकारी चुनाव ड्यूटी में लगे थे। रात को उनका काम समाप्त हुआ है। आज नहीं आए हैं। जिसपर उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि विभागीय अभियंता को सूचित करें कि शेष रह गए सभी काम एक माह के भीतर पूरा करा दें। नहीं तो शासन स्तर तक पत्राचार किया जाएगा। राजकीय निर्माण निगम के अधीक्षण अभियंता से मोबाइल पर वार्ता की। वित्त नियंत्रक ने कहा कि एक दिन के भीतर प्राचार्य का कार्यालय तैयार किया जाए। रोजाना कार्य प्रगति की रिपोर्ट शासन को प्रेषित की जाएगी।

chat bot
आपका साथी