47 ट्रालियों में लगा रिफ्लेक्टर, 317 चालकों का चालान

श्रावस्ती : यातायात जागरूकता अभियान के पुलिस द्वारा 47 ट्रालियों के पीछे नि:शुल्क रिफ्लेक्टर टेप लगा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:10 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:10 AM (IST)
47 ट्रालियों में लगा रिफ्लेक्टर, 317 चालकों का चालान
47 ट्रालियों में लगा रिफ्लेक्टर, 317 चालकों का चालान

श्रावस्ती : यातायात जागरूकता अभियान के पुलिस द्वारा 47 ट्रालियों के पीछे नि:शुल्क रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया। यातायात उप निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि कोहरे की संभावनाओं को देखते यह कार्रवाई की गई है। इस मौके पर वाहन चालकों को यातायात जागरूकता हेतु पंपलेट, हैंडविल, पॉकेट कैलेंडर का वितरण कर यातायात नियमों एवं संकेतों के बारे में बताया गया। यातायात उप निरीक्षक ने यह भी बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 317 वाहन चालकों का मोटर वाहन अधिनियम में चालान किया गया। इन सभी से 64,700 रुपये बतौर जुर्माना भी वसूला गया।

chat bot
आपका साथी