गणतंत्र दिवस आज, शहर से गांव तक लहराएगा तिरंगा

जिलेभर में होंगे विविध कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगी पुलिस लाइंस की झांकी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:13 PM (IST)
गणतंत्र दिवस आज, शहर से गांव तक लहराएगा तिरंगा
गणतंत्र दिवस आज, शहर से गांव तक लहराएगा तिरंगा

श्रावस्ती: गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रम होंगे। मुख्य आयोजन पुलिस लाइंस भिनगा में होगा। यहां जिले के प्रभारी मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह झंडारोहण करेंगे। परेड के बाद विभिन्न विभागों की ओर से झांकी निकाली जाएगी। पुलिस लाइंस का यह कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होगा।

सुबह 7.30 बजे साइकिल रेस के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। कलेक्ट्रेट मुख्य गेट से पांडेपुरवा गांव होकर वापस कलेक्ट्रेट पहुंचने पर 10 किमी साइकिल रेस पूरी होगी। बालिकाओं के लिए स्पो‌र्ट्स स्टेडियम भिनगा में दौड़ प्रतियोगिता कराई जाएगी। आठ बजे प्रभातफेरी व विभागीय झांकी निकाली जाएगी। 8.30 बजे कलेक्ट्रेट समेत सभी सरकारी कार्यालयों के भवनों पर ध्वजारोहण होगा। सुबह नौ बजे पुलिस परेड के बाद पुलिस लाइंस में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैन्य विधवाओं व अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षण संस्थाओं में सुबह 10 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म निरपेक्षता व सांप्रदायिक सौहार्द पर आधारित नाटक, विचार गोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। एक बजे से ब्लॉक कार्यालयों में कार्यक्रम शुरू होगा। दोपहर तीन बजे से स्पो‌र्ट्स स्टेडियम वालीबाल तथा शाम पांच बजे अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों को भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय संभारपुरवा भिनगा के प्रधानाचार्य एके सिंह ने बताया कि सुबह 9.45 बजे से 11 बजे तक विविध आयोजन होंगे।

छह स्थानों पर बनाए गए तोरण द्वार

गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। भिनगा नगर में भिनगा सीएचसी व संयुक्त जिला चिकित्सालय के सामने, दहाना तिराहा, ईदगाह तिराहा, कलेक्ट्रेट गेट, नई बाजार व खैरी मोड़ तिराहे पर तोरणद्वार बनाया गया है। नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष अजय आर्य ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों को झालर व तिरंगा रोशनी से सजाया जाएगा। बंद रहेंगी शराब दुकानें

डीएम टीके शिबु ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर जिले की देशी व विदेशी शराब, बीयर व भांग की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। आबकारी अधिकारी अपनी टीम के साथ भ्रमण कर बंदी का जायजा लेंगे। इस दौरान यदि कोई दुकान खुली मिली तो संबंधित का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी