क्षेत्र भ्रमण कर व्यापारियों की समस्या सुनें थानाध्यक्ष

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एएसपी ने की बैठक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:37 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:08 AM (IST)
क्षेत्र भ्रमण कर व्यापारियों की समस्या सुनें थानाध्यक्ष
क्षेत्र भ्रमण कर व्यापारियों की समस्या सुनें थानाध्यक्ष

संसू, श्रावस्ती : पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में शुक्रवार को व्यापार एसोसिएशन की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने की। इस दौरान व्यापारियों की समस्याएं सुनी गईं। सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान व्यापारियों की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए।

व्यापारियों ने कोरोना संक्रमण के चलते कंटेनमेंट जोन व हॉटस्पॉट क्षेत्र में पुलिस कर्मियों के व्यवहार से अवगत कराते हुए एएसपी से इसमें बदलाव की अपेक्षा की। अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। एएसपी ने कहा कि कोई भी पुलिस कर्मी व्यपारियों के फल, सब्जी, किराना व दवा के वाहनों को नाजायज न रोके। कंटेनमेंट जोन में आने वाले वे व्यापारी, जिनका निवास स्थान व दुकान एक ही घर में है, उन्हें परेशान न किया जाए। थाना प्रभारी निरंतर क्षेत्र भ्रमण पर रहें और व्यापारियों की परेशानियां सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करें। किसी भी व्यापारी को लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन व कोरोना महामारी के आड़ में परेशान न किया जाय। एएसपी ने कहा कि गोंडा जिले में मंडल स्तर पर साइबर थाने की स्थापना की गई है। यहां साइबर से संबंधित सभी अभियोगों का निस्तारण किया जाएगा। इस संबंध में किसी भी प्रकर की परेशानी होने पर मोबाइल नंबर-7839876628 पर संपर्क कर अभियोग पंजीकृत करवा सकते है। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता, सूफी सगीर, मदनमोहन सिंह आदि व्यापारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी