पांच सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही राप्ती

नदी के जलस्तर पर टिकी तटवर्ती गांवों के लोगों की नजर लगातार हो रही बारिश से गहराई बाढ़ की आशंका

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 10:09 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 10:09 PM (IST)
पांच सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही राप्ती
पांच सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही राप्ती

श्रावस्ती : तराई में लगातार हो रही बारिश से राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। सोमवार को नदी पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही थी। तटवर्ती गांवों के लोगों की नजर नदी की धारा पर टिकी हुई है। लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की आशंका बनी हुई है।

राप्ती नदी का संपर्क नेपाल से निकलने वाले पहाड़ी नालों से है। इसके चलते पहाड़ों पर होने वाली बारिश का पानी भी जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र से राप्ती नदी में प्रवेश करता है। लगातार बारिश के साथ नेपाल से पानी आने से नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। राप्ती बैराज पर नदी के खतरे के निशान 127.70 सेमी निर्धारित है। सोमवार को दोपहर में जलस्तर 127.15 सेमी पर पहुंच गया। पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। नदी में पानी बढ़ने से जमुनहा के गंगाभागड़, कोदिया, कलकलवा, बीरपुर लौकिहा, बरंगा, रामपुर, पोंदला, पोंदली आदि गांवों के लोग परेशान हैं।

जलभराव से बढ़ी परेशानी

तहसील मुख्यालय इकौना में मुख्य बाजार की सड़क टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने से बरसात का पानी सड़क पर भर जाता है। नालियों की गंदगी भी सड़क पर जमा हो जाती है। सड़क पर जलभराव होने से लोगों को गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है। बौद्ध तीर्थ क्षेत्र से सटे कटरा बाजार में नालियां दुरुस्त न होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है।

कृषि कार्य प्रभावित

लगातार बरसात से व्यापार के साथ खेती-किसानी भी प्रभावित हो रही है। खेतों में पानी भर जाने से जहां मेंथा व सब्जी की फसल खराब हो रही है। वहीं खेत की जुताई रुक जाने से धान की नर्सरी लगाने व मक्के की बोआई करने में भी रुकावट आ रही है।

chat bot
आपका साथी