मतदाता जागरूकता को हुई रंगोली प्रतियोगिता

श्रावस्ती: अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में गुरुवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतिय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 12:05 AM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 12:05 AM (IST)
मतदाता जागरूकता को हुई रंगोली प्रतियोगिता
मतदाता जागरूकता को हुई रंगोली प्रतियोगिता

श्रावस्ती: अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में गुरुवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्राओं की ओर से मतदाताओं को प्रेरित करने का संदेश देते हुए आकर्षक रंगोली बनाई गई।

इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान हमारा सबसे बड़ा संवैधानिक अधिकार है। वोट डालकर हम व्यवस्था के साथ अथवा विपरीत हैं। इसकी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के मध्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हरिहरपुररानी के खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव ने स्कूल में पहुंच कर छात्र-छात्राओं की ओर से बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया और प्रयासों की सराहना की। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का मूल्याकन किया गया।

chat bot
आपका साथी