पीआरवी कर्मियों ने महिला की बचाई जान

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चोरकटवा गांव में आत्म हत्या का प्रयास

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jun 2020 11:41 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jun 2020 06:12 AM (IST)
पीआरवी कर्मियों ने महिला की बचाई जान
पीआरवी कर्मियों ने महिला की बचाई जान

श्रावस्ती: मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चोरकटवा गांव में आत्म हत्या का प्रयास करने वाली महिला की पीआरवी र्किमयों की सजगता से जान बच गई। फांसी के फंदे से उसे उतारकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीआरवी र्किमयों का यह कार्य चर्चा का विषय बना हुआ है।

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चोरकटवा गांव निवासी रोहित ने पीआरवी संख्या 1941 पर इवेंट नंबर-3354 के माध्यम से सूचना दिया कि उसकी चाची कुसुमलता फांसी के फंदे पर लटकी हुई हैं। इस सूचना पर पीआरवी में नियुक्त कमांडर देवेंद्र यादव, सब कमांडर नरेंद्र कुमार व सुशील त्रिपाठी तत्काल गांव पहुंचे। देखा कि महिला घर के अंदर छत के कुंडे में गले में रस्सी बांधकर लटकी हुई है। अचेतावस्था में पीआरवी कर्मियों ने पास-पड़ोस की महिलाओं के सहयोग से उसे नीचे उतारा। महिला के मुंह पर पानी के छींटे देकर तत्काल उसे एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजवाया। थाने पर सूचना दी गई। पीआरवी कर्मियों की सजगता से इस महिला की जान बच गई। पीआरवी र्किमयों की सराहना आमजनमानस के साथ महिला के सगे-संबंधी कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी