छात्राओं ने चेहरे पर मिट्टी लेपन कर मनाया मृदा दिवस

संसू इकौना(श्रावस्ती) अंतरराष्ट्रीय मृदा दिवस पर गुरुवार को स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:11 AM (IST)
छात्राओं ने चेहरे पर मिट्टी लेपन कर मनाया मृदा दिवस
छात्राओं ने चेहरे पर मिट्टी लेपन कर मनाया मृदा दिवस

संसू, इकौना(श्रावस्ती): अंतरराष्ट्रीय मृदा दिवस पर गुरुवार को स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला पीजी कॉलेज इकौना में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान मिट्टी के क्षरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। छात्राओं ने चेहरे पर मिट्टी का फेसपैक लगाकर लोगों को इसके महत्व से अवगत कराया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजसेवी नरेंद्र जायसवाल ने कहा कि मिट्टी का क्षरण कृषि उत्पादन घटाकर राष्ट्र की उत्पादकता ही नहीं प्रभावित करता, बल्कि बाढ़, भूस्खलन आदि प्राकृतिक आपदाओं का कारण भी बनता है। प्राचार्य डॉ. सिम्मी तिवारी ने खेत में मिट्टी के सेहत की जांच के प्रति किसानों को जागरूक करने का अभियान चलाने की अपील छात्राओं से की। छात्राओं ने मिट्टी की सेहत सुधारने व मिट्टी के संरक्षण की जरूरत पर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रियंका जायसवाल, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी