किसानों की उन्नति के लिए भाजपा कटिबद्ध

श्रावस्ती भिनगा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:10 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:10 PM (IST)
किसानों की उन्नति के लिए भाजपा कटिबद्ध
किसानों की उन्नति के लिए भाजपा कटिबद्ध

श्रावस्ती : भिनगा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने की। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामदयाल यादव बतौर मुख्य अतिथि बैठक में शामिल हुए। इस दौरान किसानों की उन्नति के लिए भाजपा की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई।

मुख्यातिथि ने कहा कि भाजपा एक अपने निर्णयों, फैसलों व योजनाओं को ग्रामीण भारत के किसानों को केंद्र में रखकर बनाती है। किसानों की दशा सुधारने व खेती को उन्नतशील बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एमएसपी में बढ़ोतरी, एक किसान एक बा•ार के तहत कहीं भी अपनी उपज बेचने की स्वतंत्रता, गन्ना मूल्य वृद्धि, पूर्व की सरकारों के बकाया का भुगतान, हर गांव बिजली जैसी योजनाओं से किसानों को जोड़ा है। कृषि कानून बनाकर किसानों को आíथक रूप से स्वतंत्र किया गया। अब किसान जहां भी उसकी उपज का सही दाम मिले वहां उसे बेच सकते हैं। क्षेत्रीय मंत्री गोपाल शरण सिंह ने कहा कि अब पहले की सरकारों में किसानों को यूरिया के लिए लाइन लगाना पड़ता था। लाठियां खानी पड़ती थी, लेकिन प्रदेश की योगी सरकार ने जमाखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रत्येक किसान को यूरिया उपलब्ध कराया। भाजपा सरकार ने यूरिया पर सब्सिडी बढ़ाई है। किसान सम्मान निधि जैसी क्रांतिकारी योजना दी। इससे प्राप्त सहायता राशि सीधे किसान के खाते में जा रही है। जिलाध्यक्ष ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महामंत्री किसान मोर्चा कैलाशनाथ मिश्रा ने किया। चंद्र कुमार मिश्रा, हवलदार पांडेय, संचित वर्मा, गुरुप्रसाद सिंह, उमेश ओझा, जगराम मौर्या मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी