कर्बला में सिपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए

श्रावस्ती: नवासा-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व शहीदाने कर्बला की याद में शुक्रवार को मुहर्रम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 12:21 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 12:21 AM (IST)
कर्बला में सिपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए
कर्बला में सिपुर्द-ए-खाक हुए ताजिए

श्रावस्ती: नवासा-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व शहीदाने कर्बला की याद में शुक्रवार को मुहर्रम का जुलूस जिले में गांव से लेकर शहर तक गमगीन माहौल में निकाला गया। जुलूस में अजादारों ने जंजीरी मातम करके कमा लगाया। इस दौरान जगह-जगह मेले का भी आयोजन किया गया। मुहर्रम को शांति पूर्व ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस के अधिकारी जगह-जगह मुस्तैद रहे।

हजरत इमाम हुसैन की सहादत की याद में भिनगा, इकौना, गिलौला, नासिरगंज, जमुनहा, मल्हीपुर, सिरसिया आदि कस्बों व गांवों से गमगीन माहौल में मुहर्रम का जुलूस निकाल कर कर्बला में रंजोगम के साथ ताजियों को सिपुर्द-ए-खाक किया गया। अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज के मैदान में स्थित चौक पर रखे ताजिए आकर्षण का केंद्र रहे। दोपहर बाद आसपास के गांवों के ताजियों का जुलूस के साथ अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचा। यहां से ताजियों का जुलूस नई बाजार व पुरानी बाजार समेत मुख्य मार्ग से होते हुए ईदगाह स्थित कर्बला पहुंचा। यहां ताजियों को सिपुर्द-ए-खाक किया गया। जमुनहा, हरिहरपुररानी,भंगहा, लक्ष्मनपुर बाजार, लक्ष्मनगर, नेवरिया, परसौरा, अकबरपुर समेत अन्य बाजारों व गांवों में भी मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। आग लगने से पांच ताजिएदार झुलसे

-भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर गांव में मुहर्रम का जुलूस गमगीन माहौल में निकला था। इसी दौरान हाईटेंशन बिजली के तार से सटे बांस के भीगे खंभे से ताजिया छू गया। इससे आग लग गई। इसके चपेट में आकर अहमद (18), साजिद खान (19), हनीफ (20), शहजाद (10) व महताब (20) झुलस गए। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस वाहन से झुलसे लोगों को इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया गया। घटना की जानकारी होते ही डीएम व एसपी अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे जिले की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। देर रात कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बिजली बहाल हुई।

chat bot
आपका साथी