संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

पुलिस ने मृतका के पति अखिलेश कुमार पंकज ससुर सास व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 11:18 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:14 AM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

श्रावस्ती: इकौना थाना क्षेत्र के टडंवा महंत गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के परवलिया शिवदहा निवासी रामगोपाल ने अपनी पुत्री किरन (23) की शादी तीन वर्ष पूर्व थाना इकौना के ग्राम टंडवा महंत निवासी अखिलेश कुमार के साथ की थी। विवाह के कुछ दिन बीतने के बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर बुधवार रात ससुराल वालों ने उसकी पुत्री को मार डाला। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने की भनक मिलते ही ससुरालीजन घर छोड़कर फरार हो गए। मृतका के पति ने अपने ससुराल में पत्नी की मौत होने की सूचना दूरभाष से दी। इस पर मायके वाले गांव पहुंच गए। मृतका के पिता ने दहेज को लेकर पुत्री की हत्या किए जाने की तहरीर दी। पुलिस ने मृतका के पति अखिलेश कुमार, पंकज, ससुर, सास, व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी बीसी दूबे ने गुरुवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर दहेज हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी