पेड़ के नीचे दबकर मजदूर की मौत

पेड़ के नीचे मजदूर की मौत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jun 2020 11:36 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jun 2020 06:12 AM (IST)
पेड़ के नीचे दबकर मजदूर की मौत
पेड़ के नीचे दबकर मजदूर की मौत

श्रावस्ती: मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सहियापुर में पेड़ के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। मौत होने के बाद ठेकेदार ने मजदूर का शव उसके घर पहुंचा दिया। परिवारजनों ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर थाने पर दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के राजावीरपुर गौड़रा निवासी सलीम को गांव के ही फिरोज व बुद्धू गुरुवार सुबह पेड़ काटने के लिए मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कथरा के सहियापुर में बुला ले गए। दोपहर करीब 12 बजे ट्रैक्टर-ट्राली से सलीम का शव उसके घर पहुंचा तो परिवारजन भौचक्का रह गए। पूछने पर शव लाने वाले व्यक्ति ने बताया कि फिरोज ने उसे भेजा है। उसके ऊपर पेड़ गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक के पिता लियाकत अली ने बताया कि सुबह गांव के फिरोज दो हजार रूपए में पेड़ काटने के लिए बुला ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी