बकरी पालन कर आय बढ़ाएं प्रवासी श्रमिक

कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित हुआ प्रशिक्षण बकरी की उन्नतशील नस्ल के बारे में दी जानकारी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 11:23 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:11 AM (IST)
बकरी पालन कर आय बढ़ाएं प्रवासी श्रमिक
बकरी पालन कर आय बढ़ाएं प्रवासी श्रमिक

संसू, श्रावस्ती : कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान योजना के तहत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। आइटीआइ सभागार भिनगा में प्रवासी श्रमिकों को बकरी पालन कर आय बढ़ाने के उपाय बताए गए। इस दौरान बकरी की उन्नतशील नस्ल के बारे में भी जानकारी दी गई।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार ने बकरी पालन व इसकी उपयोगिता बताते हुए कहा कि कम लागत में अधिक मुनाफा लिया जा सकता है। बकरी की उन्नतशील नस्ल जमुनापारी बकरी की अधिक मांग रहती है। इस नस्ल की बकरी का विकास जल्दी होता है। इस कारण से यह अधिक लाभकारी होती है। वर्ष भर चारा उत्पादन व बकरियों के पोषण प्रबंधन के बारे में भी बताया। वैज्ञानिक डॉ. उमेश बाबू ने बकरियों की देखभाल तथा उचित आहार के विषय में जानकारी दी। डॉ. मानवेंद्र सिंह, डॉ. अहतिशाम ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षण में 35 प्रवासी श्रमिकों ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी