10 लोगों का चालान, वसूला पांच हजार जुर्माना

एसडीएम ने मास्क न पहनने वालों के खिलाफ चलाया अभियान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Aug 2020 10:35 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2020 06:12 AM (IST)
10 लोगों का चालान, वसूला पांच हजार जुर्माना
10 लोगों का चालान, वसूला पांच हजार जुर्माना

संसू, जमुनहा(श्रावस्ती) : तहसील जमुनहा एसडीएम ने गुरुवार को मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान लोगों का चालान काटकर जुर्माना वसूल किया।

जमुनहा एसडीएम आरपी चौधरी ने गुरुवार को मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मल्हीपुर के पास बैरियर चौराहे पर मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 10 लोगों का चालान कर पांच हजार रुपये वसूल किया। एसडीएम ने बताया कि कोविड 19 के चलते लोग मास्क पहन कर ही बाहर निकले।

chat bot
आपका साथी