12 बोरी पाकिस्तानी छुहारा बरामद

पुलिस ने बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर भटपुरवा गांव के निकट छापामारी कर डीसीएम से 12 बोरी पाकिस्तानी छुहारा बरामद किया है। यह छुहारा नेपाल के रास्ते भारत लाया जा रहा था। डीसीएम चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अन्य आरोपित मौके से फरार हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 11:29 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:05 AM (IST)
12 बोरी पाकिस्तानी छुहारा बरामद
12 बोरी पाकिस्तानी छुहारा बरामद

संसू, नवाबगंज (बहराइच) : पुलिस ने बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर भटपुरवा गांव के निकट छापामारी कर डीसीएम से 12 बोरी पाकिस्तानी छुहारा बरामद किया है। यह छुहारा नेपाल के रास्ते भारत लाया जा रहा था। डीसीएम चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अन्य आरोपित मौके से फरार हो गए।

एसआई अनिल कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार भोर भटपुरवा गांव के निकट छापामारी की गई। डीसीएम पर छुहारा लदा मिला। डीसीएम सवार लोग फरार हो गए। उन्होंने बताया कि यह छुहारा नेपाल के रास्ते भारत लाया जा रहा था। लिखा-पढ़ी के बाद छुहारा को जांच के लिए कस्टम विभाग नानपारा के सिपुर्द कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी