गोवध में फरार आरोपित गिरफ्तार

बंठिहवा सिटकहना निवासी तबीउल्लाह गिरफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 12:06 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 12:06 AM (IST)
गोवध में फरार आरोपित गिरफ्तार
गोवध में फरार आरोपित गिरफ्तार

श्रावस्ती : गोवध में फरार चल रहे आरोपित को भिनगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भिनगा कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि हमराही टीम के साथ शनिवार को क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बंठिहवा चौराहे पर मौजूद बंठिहवा सिटकहना निवासी तबीउल्लाह को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपित गोवध के मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल के अलावा उपनिरीक्षक आशुतोष उपाध्याय, आरक्षी विनोद चौधरी व राजीव यादव शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी