विवादित भूमि पर कब्जा करने को लेकर दो गांवों में झड़प

जमुनहा(श्रावस्ती) सोनवा थाना क्षेत्र के नौव्वापुरवा गांव में शुक्रवार देर शाम विवादित भूमि पर क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:43 PM (IST)
विवादित भूमि पर कब्जा करने को लेकर दो गांवों में झड़प
विवादित भूमि पर कब्जा करने को लेकर दो गांवों में झड़प

जमुनहा(श्रावस्ती): सोनवा थाना क्षेत्र के नौव्वापुरवा गांव में शुक्रवार देर शाम विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर दो गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। मामला गंभीर हो, इससे पहले पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दबंग मौके से फरार हो गए।

नौव्वापुरवा गांव में विवादित भूमि पर बहराइच जिले के लखनऊवा कोठार गांव के सैकड़ों लोग छप्पर रखकर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर इस्लाम को दबंगों ने मारने के लिए दौड़ा लिया। इस्लाम के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही सोनवा थाना प्रभारी सुरेंद्र शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मामला गंभीर देखकर थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। मल्हीपुर थाना व बहराइच जिले के रिसिया थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। तब जाकर किसी तरह मामला शांत हुआ। सीओ हौसिला प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। दोनों पक्षों के बीच चले ईंट-पत्थर में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दो दिन पहले भी हुई थी कब्जे की कोशिश : विवादित भूमि पर 10 जून की रात दबंगों ने छप्पर रख कर कब्जा करने का प्रयास किया गया था, लेकिन पुलिस व ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद वे कब्जा करने में विफल हो गए थे। सोनवा थाने में मामले के निस्तारण के लिए बातचीत कर रहे थे। बातचीत से समस्या का हल निकलने से पहले ही पुन: जमीन पर कब्जे का प्रयास किया।

chat bot
आपका साथी