भाजपा ने शुरू किया परिवार संपर्क अभियान

भाजपा का परिवार संपर्क अभियान गुरुवार से शुरू

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jun 2020 11:42 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jun 2020 06:12 AM (IST)
भाजपा ने शुरू किया परिवार संपर्क अभियान
भाजपा ने शुरू किया परिवार संपर्क अभियान

श्रावस्ती: प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर भाजपा का परिवार संपर्क अभियान गुरुवार से शुरू हो गया है। यह अभियान 15 जून तक चलेगा। इस अभियान का शुभारंभ के तहत मंडल श्रावस्ती के महदेइया बूथ संख्या 397 से पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने किया। उन्होने कहा कि यह अभियान 15 जून तक चलेगा।

जिलाध्यक्ष संजय कैराती, प्रदेश परिषद सदस्य शंकर दयाल पांडेय, मंडल अध्यक्ष महराज प्रकाश तिवारी, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, जिलामंत्री अरुण पांडेय, राजू तिवारी, हरिओम तिवारी, रामकुमार यादव, राधेश्याम वर्मा, रामराज पासवान आदि मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व सांसद ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। मास्क, सेनिटाइजर, साबुन के साथ पार्टी द्वारा आया पत्रक लोगों को दिया।

chat bot
आपका साथी