चूल्हे से भड़की चिगारी, 21 घर जले

बचों को बचाने के लिए घर में घुसी महिला आरक्ष्री हुई बेहोश युवक झुलसा आग से 25 लाख से अधिक के क्षति का अनुमान एसडीएम ने लिया जायजा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:03 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:03 PM (IST)
चूल्हे से भड़की चिगारी,  21 घर जले
चूल्हे से भड़की चिगारी, 21 घर जले

श्रावस्ती : जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आग लगने से 21 घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घर में फंसे बच्चों को बचाने के लिए दौड़ी महिला आरक्षी आग की लपटों से घिरकर बेहोश हो गई। युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। इस अग्निकांड में 25 लाख रुपये से अधिक के क्षति का अनुमान है। एसडीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण का स्थिति का जायजा लिया।

इकौना थाना क्षेत्र के इटौंझा के लोनियनपुरवा गांव में सोमवार को दोपहर में दलाली के घर में चूल्हे से भड़की चिगारी से फूस के छप्पर में आग लग गई। हवा के तेज रुख ने आग की लपटों को उग्र कर दिया। देखते ही देखते बिकाऊ, नंदन, बरसाती, पुजारी, हरीराम, सरवन, धनीराज, शेरबहादुर, ओंकार, अमिरिका, सिरोज, नान्हू, जोखू, चंदा देवी, बच्चन, सतगुरु, फकीरे, संवारे समेत अन्य घरों को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की, लेकिन लपटें तेज होने से इस पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर दमकलकर्मी व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भी पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। डॉयल- 112 पुलिस की महिला आरक्षी पूजा आग में फंसे बच्चों व महिलाओं को बचाने के लिए घर में घुस गईं। तेज लपटों व धुएं से महिला आरक्षी बेहोश हो गई। सहयोगियों ने उन्हें बचाकर सीएचसी इकौना पहुंचाया। दमकलकर्मियों ने पंपिग सेट चलाकर ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान 19 घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इस अग्निकांड में 20 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। एसडीएम राजेश मिश्र ने पीड़ितों को हर संभव मदद का दिलाने का आश्वासन दिया।

इसी प्रकार मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बेलरी गांव में बलिराम के फूस के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बलिराम व शियराम का गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने घर में फंसे लोगों को निकाला। इस दौरान युवक कमलेश झुलस गया। उसका इलाज चल रहा है। एसएसबी 42वीं वाहिनी सगरगांव व यूपी-112 के जवानों ने आग पर काबू पाया।

chat bot
आपका साथी