दौड़ में यश, अविरल और करण चमके

शामली जेएनएन मेपल्स एकेडमी में चल रही वार्षिक स्पो‌र्ट्स मीट में शुक्रवार को दौड़ स्पर्धा हुईं। इसमें कक्षा तीन से छह तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:00 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:00 PM (IST)
दौड़ में यश, अविरल और करण चमके
दौड़ में यश, अविरल और करण चमके

शामली, जेएनएन: मेपल्स एकेडमी में चल रही वार्षिक स्पो‌र्ट्स मीट में शुक्रवार को दौड़ स्पर्धा हुईं। इसमें कक्षा तीन से छह तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

स्पो‌र्ट्स मीट के तीसरे दिन 50 मीटर दौड़ में यश, अविरल, अभि, करण मलिक, जतिन पुंडीर, पार्थ, पायल, माही, शगुन, इशिका, शिविका, खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में जतिन, अभिमन्यु, रवि, आशुष, यश कुमार, अभिनव, करण, हंशिका, जिया, यंशवी, माही, वेदांशी, अवि, रुद्रांशी ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में अभय, आयुष, रोहन मोहित, देव, लक्ष्य, वरदान, हर्षिका, ज्योति, पायल, माही, रुद्रांशी, माही, साक्षी ने जीत दर्ज की। 400 मीटर दौड़ में शौर्य, देव, आर्यन, वरदान, वेदांत, अनंत, देव मलिक, ज्योति, छवि, अवि, रुद्रांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मौसम खराब होने के कारण कुछ स्पर्धा नहीं हो सकी, जिन्हें शनिवार के लिए प्रस्तावित किया गया है। प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को हमें अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ खेल के लिए भी स्थान होना चाहिए। खेलों में प्रतिभाग करने से हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं। साथ ही हमें काफी कुछ सीखने के लिए भी मिलता है।

chat bot
आपका साथी