बाढ़ सुरक्षा को हो रहे कार्य, यमुना अभी सामान्य

यमुना नदी में बरसात के मौसम में पानी अधिक आने के कारण तटबंध को होने वाले नुकसान से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बांध में कटाव की मरम्मत की जा रही है और बाढ़ सुरक्षा के अन्य कार्य समय रहते पूरा करने का दावे किए जा रहे हैं। हालांकि यमुना का जलस्तर अभी सामान्य चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:37 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:37 PM (IST)
बाढ़ सुरक्षा को हो रहे कार्य, यमुना अभी सामान्य
बाढ़ सुरक्षा को हो रहे कार्य, यमुना अभी सामान्य

शामली, जागरण टीम। यमुना नदी में बरसात के मौसम में पानी अधिक आने के कारण तटबंध को होने वाले नुकसान से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बांध में कटाव की मरम्मत की जा रही है और बाढ़ सुरक्षा के अन्य कार्य समय रहते पूरा करने का दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, यमुना का जलस्तर अभी सामान्य चल रहा है।

यमुना के उफान पर आने से क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है। पिछले साल तो बारिश कम हुई थी तो समस्या नहीं हुई थी। वर्ष 2019 में यमुना के आसपास की काफी फसलों को नुकसान हुआ था।

ड्रेनेज विभाग के एई ओंकार सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में पहाड़ों पर अधिक बारिश होने के कारण हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में जल अधिक मात्रा में छोड़ा जाता है। इस कारण यमुना नदी उफान पर चलती है। विभाग ने यमुना के क्षतिग्रस्त बांध में हुए कटाव की मरम्मत कर मजबूत कर दिया है। उफान के दौरान पानी से तटबंध में होने वाले कटाव को रोकने के लिए ठोकरें बनाने का कार्य भी जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। मरम्मत के दौरान मिट्टी के भरे हुए बैग लगाकर व लौहे के जाल में पत्थर भरकर कटाव को रोकने का कार्य किया जाता है। यमुना नदी में अधिक पानी आने के कारण बांध में तेजी से कटाव होने पर लकड़ी, बांस की बड़ी बड़ी बल्लियां व झाड़ियां लगाकर पानी के रुख को मोड़ने का कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि विभाग जोरों से तैयारियों में जुटा है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है।

chat bot
आपका साथी