यमुना के जलस्तर में वृद्धि जारी

कैराना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से यमुना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। हालांकि अभी यमुना चेतावनी बिदु से नीचे बह रही है। खादर में की जाने वाली खेती को अभी तक नदी से कोई खतरा नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:41 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:06 AM (IST)
यमुना के जलस्तर में वृद्धि जारी
यमुना के जलस्तर में वृद्धि जारी

शामली, जेएनएन। कैराना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से यमुना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। हालांकि अभी यमुना चेतावनी बिदु से नीचे बह रही है। खादर में की जाने वाली खेती को अभी तक नदी से कोई खतरा नहीं है।

पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते पिछले दो दिनों से यमुना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके चलते बुधवार को यमुना के जलस्तर में करीब एक मीटर से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके बाद यमुना नदी का जलस्तर 229.10 मीटर तक पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से फिलहाल क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं हुआ है। यमुना नदी चेतावनी बिंदु से करीब दो मीटर नीचे बह रही है।

chat bot
आपका साथी