गेहूं की आवक बढ़ने से यमुना पुल पर रहा जाम

करनाल मंडी में गेहूं बेचने जाने वाले किसानों की भारी भीड़ रही। बिड़ौली में यमुना पुल पर जाम लगा रहा। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हरियाणा पुलिस ने पंजीकरण और आधार कार्ड देखने के बाद ही किसानों को प्रवेश करने दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:33 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:33 PM (IST)
गेहूं की आवक बढ़ने से यमुना पुल पर रहा जाम
गेहूं की आवक बढ़ने से यमुना पुल पर रहा जाम

जेएनएन, शामली। करनाल मंडी में गेहूं बेचने जाने वाले किसानों की भारी भीड़ रही। बिड़ौली में यमुना पुल पर जाम लगा रहा। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हरियाणा पुलिस ने पंजीकरण और आधार कार्ड देखने के बाद ही किसानों को प्रवेश करने दिया।

शामली के साथ ही मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ आदि जिलों के काफी किसान करनाल मंडी में गेहूं बेचने के लिए जाते हैं। करनाल मंडी में गेहूं की अधिक आवक होने के कारण शनिवार और रविवार को मंडी बंद रही थी। शनिवार को हरियाणा पुलिस ने किसानों को कई घंटे तक सीमा पर रोके रखा था। जाम की समस्या अधिक होने पर प्रवेश दिया गया था। सोमवार सुबह से ही किसानों का करनाल की ओर रुख करना शुरू हो गया था। पंजीकरण के बाद ही गेहूं खरीद की व्यवस्था है। ऐसे में हरियाणा पुलिस ने एक-एक किसान का पंजीकरण और आधार कार्ड देखा। कुछ किसानों का पंजीकरण नहीं था तो उन्हें वापस भेज दिया गया। यमुना पुल पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पंजीकरण वाले किसानों को सीमा प्रवेश करने से नहीं रोका गया।

महिला मजदूर से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा

कांधला। थाना क्षेत्र के एक भट्ठे पर युवक ने महिला मजदूर के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया। पीड़िता के स्वजन ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र के एक भट्ठे पर कस्बा निवासी एक महिला अपनी बहन के साथ मजदूरी करती है। रविवार को महिला की बहन अपने परिवार के साथ मजदूरी करने के लिए गई थी, जबकि उसकी छोटी बहन भट्ठे पर ही बने अपने कमरे में मौजूद थी। आरोप है कि इसी बीच एक अज्ञात युवक महिला के पास पहुंचा, और महिला को पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध किया तो युवक ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपित युवक मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने मामले में अपनी बहन व अन्य स्वजनों को बताया तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रविद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी