दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
शामली के जलालाबाद के हाइवे किनारे पर स्थित कालोनी मैदान में दंगल आयोजित किया गया। दंगल में सहारनपुर शामली के पहलवानों ने रोमांचित कुश्ती का प्रदर्शन किया।
शामली, जेएनएन। शामली के जलालाबाद के हाइवे किनारे पर स्थित कालोनी मैदान में दंगल आयोजित किया गया। दंगल में सहारनपुर, शामली के पहलवानों ने रोमांचित कुश्ती का प्रदर्शन किया।
जलालाबाद देहात के पुराने बस स्टैंड निकट हाइवे किनारे पर कालोनी मैदान में तालिब पहलवान के संचालन में कुश्ती प्रतियोगिता शनिवार को देर शाम आयोजित की गई। रेफरी की भूमिका साजिद सैफी ने निभाई। पहली कुश्ती 18 से 20 वर्ष आयु के वर्ग में आरिस पहलवान हसनपुर लुहारी व साकिर पहलवान भैसानी इस्लामपुर के बीच हुई। इस रोमांचक कुश्ती में आरिश ने जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती अजहर हसनपुर लुहारी व रजत जलालाबाद के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। अंत में दोनों के बीच कुश्ती बराबर रही। तीसरी कुश्ती गौरव शर्मा अपलाना, सहारनपुर व मोनू सहारनपुर के बीच हुई। दोनों पहलवानों के दमखम को देखकर मौजूद दर्शक रोमांचित हो उठे। अंत में कुश्ती बराबर पर रही। चौथी कुश्ती फारुक नानौता व गौरव अपलाना के बीच हुई। इस कुश्ती में फारूक ने गौरव को चित कर जीत हासिल की। पांचवी कुश्ती बंटी अपलाना, सहारनपुर व तालिब जलालाबाद के बीच हुई। तालिब ने बंटी पर आखिरी क्षणों में जीत हासिल की। कुश्ती प्रतियोगिता को सफल बनाने में अहसान, शरीफ पहलवान, फारुख पहलवान, मकसूद, शेर अली पहलवान अन्य रहे।
...
पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा को जयंती पर किया याद
शामली, जेएनएन। पूर्व राज्यपाल वीरेंद्र वर्मा की जयंती पर आरके इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके पुत्र सत्येंद्र वर्मा ने सभी को बधाई देते हुए उनके जीवन के बारे में बताया।
शनिवार को शहर के राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कालेज के संस्थापक व पूर्व राज्यपाल पंजाब व हिमाचल प्रदेश वीरेन्द्र वर्मा के 105 वां जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं वीरेंद्र वर्मा के सुपुत्र डा. सत्येंद्र वर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को बधाई प्रेषित की। कालेज के प्राचार्य अरविद कुमार ने कहा कि कालेज संस्थापक वीरेंद्र वर्मा के दिखाए मार्ग पर चलकर महाविद्यालय निरन्तर प्रगति कर रहा है। प्राचार्य ने उनके जन्म दिवस की समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, महाविद्यालय प्रबंध तंत्र के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी। इस दौरान प्रबंध समिति के लोग एवं कालेज स्टाफ मौजूद रहा।