म्हाडी पर छड़ी पूजन कर मांगी संतान की दीर्घायु की कामना

जलालाबाद कस्बे में ढोल नगाड़ों के साथ कस्बे की परिक्रमा कर म्हाड़ी पर छड़ी स्थापित की गई। पूजा- अर्चना के लिए श्रद्धालु प्रसाद पंखा नीला ध्वज लेकर जाहरवीर गोगा महाराज की जयकार करते पहुंचे। देर रात्रि तक जाहरवीर गोगा महाराज के जयकारों से म्हाड़ी गुंजायमान रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:40 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:40 PM (IST)
म्हाडी पर छड़ी पूजन कर मांगी संतान की दीर्घायु की कामना
म्हाडी पर छड़ी पूजन कर मांगी संतान की दीर्घायु की कामना

जेएनएन, शामली। जलालाबाद कस्बे में ढोल नगाड़ों के साथ कस्बे की परिक्रमा कर म्हाड़ी पर छड़ी स्थापित की गई। पूजा- अर्चना के लिए श्रद्धालु प्रसाद, पंखा, नीला ध्वज लेकर जाहरवीर गोगा महाराज की जयकार करते पहुंचे। देर रात्रि तक जाहरवीर गोगा महाराज के जयकारों से म्हाड़ी गुंजायमान रही।

कस्बे के दिल्ली यमुनोत्री हाईवे किनारे पश्चिमी छोर पर स्थित म्हाड़ी के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पुजारी बृजभूषण उपाध्याय के आर्य नगर आवास से छड़ी को ढोल नगाड़ों के साथ दर्जनों श्रद्धालु मोती बाजार, कुरैशीयान चौक से जाहरवीर गोगा महाराज की जय जयकार करते म्हाड़ी पर पहुंचे। यहां पर पुजारी ने विधि-विधान पूर्वक छड़ी स्थापित की। छड़ी स्थापित करने के पश्चात श्रद्धालु महिलाएं पूजा अर्चना के लिए नीला ध्वज, मोर पंख, मीठा फल, पंखा, छड़ी पर अर्पित कर पूजा-अर्चना कर संतान की दीर्घायु की कामना की। पुजारी ने मोर पंख व लोहे की जंजीरों को मस्तक पर छूकर आशीर्वाद दिया। ढोल नगाड़ों के साथ श्रद्धालु देर रात्रि तक म्हाड़ी पर जाहरवीर गोगा महाराज का गुणगान करते रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस मौजूद रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद उपाध्याय, योगी शेखर, आशु उपाध्याय, अंशुल, पूरन सैनी अन्य रहे। म्हाड़ी पर यज्ञ में दी ग्रामीणों ने आहुति

गांव अंबेहटा याकूबपुर में म्हाड़ी पर आयोजित यज्ञ में ग्रामीणों ने आहुति दे पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने जाहरवीर गोगा महाराज से संतान की दीर्घायु कामना की।

गांव में स्थित म्हाड़ी पर शनिवार में विधि-विधान पूर्वक पवित्र छड़ी स्थापित की गई। छड़ी स्थापित कर ग्रामीणों ने पुजारी के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। भाजपा नेता संजीव राणा अपनी पत्नी ग्राम प्रधान सीमा राणा के साथ आयोजित यज्ञ में यज्ञमान रहे। पुजारी ने विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण से यज्ञ आयोजित कराया। ग्राम प्रधान के साथ दर्जनों श्रद्धालुओं ने आयोजित यज्ञ में आहुति दे जाहरवीर गोगा महाराज से गांव में सभी के सुखी व निरोगी रहने की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा नेता ठाकुर जयपाल सिंह, संसार सिंह, पूर्व प्रधान विजय पाल सिंह अन्य रहे।

chat bot
आपका साथी