शिव मंदिर में हुई अस्त्र-शस्त्रों की पूजा

जलालाबाद के जालवाला शिव मंदिर में दशहरा पर्व पर प्राचीन अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की गई। काफी संख्या में अखाडा से जुड़े युवक बच्चे पूजा में शामिल रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:12 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:12 PM (IST)
शिव मंदिर में हुई अस्त्र-शस्त्रों की पूजा
शिव मंदिर में हुई अस्त्र-शस्त्रों की पूजा

शामली, जागरण टीम। जलालाबाद के जालवाला शिव मंदिर में दशहरा पर्व पर प्राचीन अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की गई। काफी संख्या में अखाडा से जुड़े युवक, बच्चे पूजा में शामिल रहे।

दशहरा का पर्व शस्त्रों की पूजा के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन धार्मिकता के साथ शस्त्रों की पूजा का भी विधान चला आ रहा है। प्राचीन अस्त्र-शस्त्रों की विद्या को सुरक्षित रखने का कार्य कस्बे में गुरु बाली राम ने करीब सौ वर्ष पूर्व शुरू कराया था। उनके द्वारा सुरक्षित की गई प्राचीन अस्त्र-शस्त्रों को चलाने की विद्या आज भी गुरु बाली राम प्राचीन अस्त्र-शस्त्र प्रशिक्षण केंद्र पर चली आ रही है। इस प्रशिक्षण केंद्र पर बच्चों, युवकों को प्राचीन अस्त्र-शस्त्र तलवार, तलवार, फरसा, कृपाण, कटार, त्रिशूल, मूंगर, गदा, लाठी, संगोटी, ढाल, ओरछा, त्रिशूल युद्ध कला का प्रशिक्षण अखाड़ा के संचालक योगी शेखर उपाध्याय द्वारा दिया जा रहा है। यह उनके परिवार की ओर से कई दशकों से संचालित किया जा रहा है। प्राचीन अस्त्र-शस्त्रों की पूजा पंडित अभिषेक शस्त्री व पंडित विश्वनाथ शस्त्री ने वैदिक मंत्रों के पूजन से कराई। अखाड़ा की युवा टीम ने प्राचीन शस्त्रों से प्राचीन युद्ध कला का प्रदर्शन किया। अखाड़ा संचालक ने अस्त्र-शस्त्रों की आज के दिन पूजा के महत्व को समझाया। विनोद उपाध्याय, आशुतोष उपाध्याय, सचिन सैनी, सौरभ सैनी, किट्टू, अर्पणा, हर्षित, आदित्य, अनमोल, वासु अस्त्र-शस्त्रों की पूजा में शामिल रहे। दशहरा पर निकाली भव्य शोभायात्रा

संवाद सूत्र, कैराना : दशहरा के पर्व के अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी की ओर से धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार को श्रीरामलीला कमेटी की ओर से दशहरा पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा बनखंडी महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई, जिसके बाद गौशाला रोड व चौक बाजार आदि से होकर निकाली गई। इसमें श्रीरामचंद्र जी व रावण की सेना की झांकियां शामिल रहीं। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं ने किया पुण्यकर्म

यूपी-हरियाणा से यमुना नदी पर श्रद्धालु पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं ने पुण्यकर्म कर परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।

chat bot
आपका साथी