शामली में विकास के कई प्रोजेक्ट पर होगा काम: बालियान

जेएनएन शामली केंद्रीय मंत्री डा संजीव बालियान ने कहा कि शामली उनका दूसरा घर है। राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ ही शामली में कई अन्य प्रोजेक्ट लाने पर केंद्र सरकार विचार कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:27 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:27 PM (IST)
शामली में विकास के कई प्रोजेक्ट पर होगा काम: बालियान
शामली में विकास के कई प्रोजेक्ट पर होगा काम: बालियान

जेएनएन, शामली: केंद्रीय मंत्री डा संजीव बालियान ने कहा कि शामली उनका दूसरा घर है। राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ ही शामली में कई अन्य प्रोजेक्ट लाने पर केंद्र सरकार विचार कर रही है। हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली का पड़ोसी होने के नाते शामली व्यापार और कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। कहा कि इंटरनेट मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचना चाहिए।

डा. बालियान ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि इंटरनेट मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिनमें यह कहा जा रहा है कि उन्होंने किसानों और खाप चौधरियों से मिलने के बाद सरकार या संगठन को कोई रिपोर्ट सौंपी है। यह बिल्कुल निराधार है। भाजपा में रिपोर्ट संगठन तैयार करता है और सौंपता है। कहा कि वह खुद किसान परिवार से हैं। खेती-किसानी में आने वाली दिक्कतों को बखूबी समझते हैं। भाजपा के लिए किसान हमेशा प्राथमिकता में रहे हैं। गांवों में विरोध करने वाले राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता थे। भैंसवाल और सोरम में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने ही विरोध किया। आम किसानों ने कभी उनका विरोध नहीं किया। वह आगे भी जनता के सुख-दुख में शरीक होते रहेंगे। कहा कि शामली से होकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे, मेरठ-करनाल हाईवे, पानीपत-खटीमा हाईवे और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर तेजी से काम चल रहा है। सभी कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाए्गे। इसके साथ ही दुग्ध और गुड़ के उत्पादन में भी शामली अग्रणी है।

शामली के कलाकार वीके बोब की हॉरर मूवी रिलीज

जेएनएन, शामली : शामली के उभरते हुए कलाकार सिगर, रैपर और डायरेक्टर विक्रांत कांबोज (वीके बोब) की फिल्म 'द कॉटेज' रिलीज हो गई है। इस हॉरर फिल्म में विक्रांत कांबोज के साथ कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। विक्रांत कांबोज के यूट्यूब पर भी दर्जनों गाने काफी पसंद किए जा रहे हैं जिनमें रैप सांग्स को डीजी पर भी धूम मचाए हुए हैं।

शामली शहर के जैन मोहल्ला निवासी विक्रांत कांबोज ने बताया कि उनकी हॉरर मूवी द कॉटेज शनिवार को ही रिलीज यूट्यूब पर रिलीज हुई है। इस फिल्म की शूटिग उत्तराखंड में हुई है। हॉरर मूवी में विक्रांत कांबोज के साथ अभिषेक शर्मा, मिस मानवी, मायरा, संकेत, अमन, ध्रुव आदि सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। द कॉटेज मूवी स्टार फेस प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है और मूवी का म्यूजिक प्रवीण जांगरा हिसार सार म्यूजिक ने दिया है। फिल्म की कहानी एक हॉरर स्टोरी है जिसको एक लड़की के ऊपर फिल्माया गया है। विक्रांत कांबोज ने बताया कि फिल्म के भा आगे भी रिलीज किए जाएंगे। विक्रांत कांबोज एक कलाकार के साथ सिगर, रैपर और डायरेक्टर जिनके यूट्यूब पर बहुत से गाने पसंद किए जा रहे हैं जिन्हें लाखों लोगों ने देखा है। डीजे पर भी उनके रैप सांग काफी धूम मचाए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी