महिला मोर्चे ने फूंका आजम खान का पुतला

हिला मोर्चे ने फूंका आजम खान का पुतलाहिला मोर्चे ने फूंका आजम खान का पुतला फूंका

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 10:38 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 10:38 PM (IST)
महिला मोर्चे ने फूंका आजम खान का पुतला
महिला मोर्चे ने फूंका आजम खान का पुतला

शामली: भाजपा महिला मोर्चे ने गुरुवार को शहर के सुभाष चौक पर जया प्रदा पर दिए विवादित बयान को लेकर सपा नेता आजम खान का पुतला फूंका। जमकर नारेबाजी करते हुए चुनाव आयोग से आजम खान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

मोर्चे की नगर अध्यक्ष मंजू आर्य ने कहा कि रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा पर आजम खान ने जो बयान दिया, वह हर महिला का अपमान है। आजम हमेशा महिलाओं के प्रति गलत बयानबाजी करते हैं, इससे पता चलता है कि उनकी मानसिकता ही दूषित है। जो नेता नारी का सम्मान नहीं करता, उसे कतई माफी नहीं मिलनी चाहिए। चुनाव आयोग को आजम के चुनाव लड़ने पर ही प्रतिबंध लगा देना चाहिए। महिलाओं ने पुतले की चप्पल से पिटाई भी की। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चे की नगर अध्यक्ष मंजू आर्य, नगर महामंत्री नीतू वत्स, मीरा वर्मा, मिताली धीमान, राकेश गर्ग, हरिओम पाठक, डॉ. नितिन वत्स, सतीश धीमान, अजय संगल, अजय संगल, निशीकांत संगल, अनिल उपाध्याय, हरीश धवन, विभोर गर्ग, संजय बंसल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी