बुखार से महिला की मौत, एंटीजन में आया था डेंगू

बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। क्षेत्र के कच्चीगढ़ी गांव निवासी महिला की बुखार से मौत हो गई है। एंटीजन जांच में डेंगू पाजिटिव आया था पर स्वास्थ्य विभाग एलाइजा जांच को प्रमाणित मानता है। बता दें कि शुक्रवार को एलाइजा जांच में एक किशोरी में डेंगू की पुष्टि हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:08 PM (IST)
बुखार से महिला की मौत,  एंटीजन में आया था डेंगू
बुखार से महिला की मौत, एंटीजन में आया था डेंगू

शामली, जेएनएन। बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। क्षेत्र के कच्चीगढ़ी गांव निवासी महिला की बुखार से मौत हो गई है। एंटीजन जांच में डेंगू पाजिटिव आया था, पर स्वास्थ्य विभाग एलाइजा जांच को प्रमाणित मानता है। बता दें कि शुक्रवार को एलाइजा जांच में एक किशोरी में डेंगू की पुष्टि हुई थी।

पिछले सप्ताह कच्चीगढ़ी निवासी 35 वर्षीय महिला को बुखार आया था। पति पानीपत में काम करते हैं तो महिला को वहीं दिखाया। आराम नहीं लगा तो शामली में अनवर नर्सिग होम पर दिखाया। एंटीजन जांच में डेंगू पाजिटिव आया था। जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि महिला को गुर्दे में पानी भरने की समस्या भी थी और पानीपत रेफर किया गया था। गत 15 सितंबर को महिला की मौत हो गई। उनका कहना है कि डेंगू से मौत नहीं मानी जाएगी। क्योंकि एलाइजा ही प्रमाणित जांच होती है, जो नहीं हुई थी। गांव में जाकर एंटी लार्वा छिड़काव और फागिग करा दी गई। चार बुखार पीड़ितों के सैंपल डेंगू जांच के लिए गए हैं। दूषित पानी की शिकायत भी ग्रामीणों ने की तो चार सैंपल पानी के लिए गए। जांच को जल निगम भेजे गए हैं। बुखार के मरीजों की सूचना जहां से मिल रही है, वहां टीम जा रही है।

...

16 बूथ पर टीकाकरण 2402 को लगी वैक्सीन

शामली, जेएनएन। जिले में शनिवार को 16 बूथ पर कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ। अधिकांश बूथों पर भीड़ रही। 1650 के लक्ष्य के सापेक्ष 2402 को टीका लगा।

18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में दस बूथ रहे। 1050 के टीकाकरण का लक्ष्य था और 1755 को टीका लगा। वहीं, 35 को पहली और 1720 को दूसरी डोज लगी।

45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में छह बूथ रहे और 600 को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रहा। 647 को दूसरी डोज लगी और लक्ष्य के सापेक्ष 167.14 फीसद टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया कि शनिवार को दूसरी डोज ही लगाई जाती हैं। हालांकि अगर कोई पहली डोज के लिए आते हैं तो उन्हें बैरंग नहीं लौटाया जाता है। रविवार को टीकाकरण नहीं होगा।

chat bot
आपका साथी