बिना हेलमेट-मास्क के बाइकों पर घूम रहे युवक

शामली जेएनएन यूं तो जिले भर में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस मशक्कत कर रही है लेकिन इसके बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है। वह बिना हेलमेट व मास्क न लगाकर बाजारों में घूम रहे है। शुक्रवार को जिले भर में पुलिस ने 84 वाहनों का चालान किया। मास्क न लगाने पर 45 लोगों के चालान काटे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:02 AM (IST)
बिना हेलमेट-मास्क के बाइकों पर घूम रहे युवक
बिना हेलमेट-मास्क के बाइकों पर घूम रहे युवक

शामली, जेएनएन: यूं तो जिले भर में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस मशक्कत कर रही है, लेकिन इसके बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है। वह बिना हेलमेट व मास्क न लगाकर बाजारों में घूम रहे है। शुक्रवार को जिले भर में पुलिस ने 84 वाहनों का चालान किया। मास्क न लगाने पर 45 लोगों के चालान काटे।

लॉकडाउन के बाद अनलॉक-2 में भी पुलिस ने नियमों का पालन कराने के लिए शिकंजा कसा हुआ है। लेकिन लोग मानते नही है। प्रशासन व पुलिस की अपील के बाद भी वह वाहनों पर बाजारों में पहुंच रहे है। यातायात के नियमों का पालन नही किया जा रहा है। हेलमेट भी नही लगाए जा रहे है। मास्क भी अधिकांश तौर पर नही लगाए जा रहे है। अनलॉक-2 की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए जिले भर में चलाए गए अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस ने 84 वाहनों का चालान कर एक लाख दो हजार तीन सौ रुपये जुर्माना वसूला। एक वाहन को सीज भी किया गया। मास्क नही लगाने पर 45 लोगों का चालान कर 4500 रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस मीडिया सेल ने यह जानकारी दी। बताया कि नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपितों को भी पकडा गया है।

-

पंकज ऐरन

chat bot
आपका साथी