पूर्ण आहुति में की कोरोना से मुक्ति की कामना

शामली जेएनएन। गुरु पूर्णिमा के पर्व पर आश्रम में हवन यज्ञ कर पूर्ण आहुति देकर विश्व में सुख

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:17 PM (IST)
पूर्ण आहुति में की कोरोना से मुक्ति की कामना
पूर्ण आहुति में की कोरोना से मुक्ति की कामना

शामली, जेएनएन। गुरु पूर्णिमा के पर्व पर आश्रम में हवन यज्ञ कर पूर्ण आहुति देकर विश्व में सुख शांति के लिए कामना की गई। वही उसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने पंक्ति बनाकर प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।

शनिवार को नगर के शामली रोड पर बिजली घर के सामने स्थित पीयूष अयन आश्रम में आश्रम परिवार की ओर से सुबह आठ बजे हवन किया गया। कोरोना संक्रमण से सर्व समाज व विश्व को छुटकारा दिलाने के लिए पूर्ण आहुति देकर सुख शांति की कामना की।इसके उपरांत आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। आश्रम में स्थापित पीयूष आयन आश्रम के संस्थापक दिवंगत अशोक महाराज की मूर्ति पर आश्रम परिवार के सदस्यों ने फूल माला चढ़ा कर पूजा अर्चना कर गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सुशील पंडित, शिवकुमार, पप्पू कम्बोज, बिट्टू वर्मा व चौधरी गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

हवन में दी आहुति, गुरु का लिया आशीर्वाद

जागरण संवाददाता, शामली: गुरु पूर्णिमा पर कैराना रोड स्थित गुलजारीवाला मंदिर में हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन हुआ। साधु-संतु और श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति प्रदान की।

शनिवार को सुबह से ही महंत शैलेंद्र गिरी महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। महंत शैलेंद्र गिरी महाराज ने भी गुरु ब्रह्मलीन संतोष गिरी महराज को याद कर उन्हें श्रद्धा से नमन किया गया। हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, श्री हनुमान धाम में भाजपा शामली मंडल की ओर से भी कार्यक्रम हुआ। वैदिक गुरु राजकुमार वशिष्ठ, विनीत वशिष्ठ, दयानंद शास्त्री, रजनीश कुमार शास्त्री, अशोक तिवारी, राजू शर्मा, पवन शास्त्री, वीरेंद्र शास्त्री, श्याम प्रसाद शर्म, मोहित पंडित, अनिल पांडे आदि का सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मीनू संगल, नगर पालिका शामली के पूर्व चेयरमैन अरविद संगल, सतीश धीमान, संजीव लोहन, योगेंद्र निर्वाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी